ताजा खबर

पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगाने पर, गला घोट कर मार डाला
07-Oct-2022 11:53 AM
पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगाने पर, गला घोट कर मार डाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 7 अक्टूबर।
पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगाने से नाराज युवक ने शराब पीने के बाद अपने दोस्त की जान ले ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को लोयोला स्कूल मार्ग पर एक युवक की लाश मिली थी, जिसके हाथ पैर और गले में चोट के निशान थे। इसकी पहचान अशोक यादव के रूप में हुई जो लिंगियाडीह में होटल चलाता था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह बीती रात प्रमोद श्रीवास के साथ था। मृतक अपने ससुराल डंगरिया जाता था जहां प्रमोद से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी।

पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि मृतक अशोक के साथ उसने शराब पी। उसके बाद वह आरोप लगाने लगा कि मेरा संबंध उसकी पत्नी के साथ है। प्रमोद इससे इनकार करता रहा लेकिन अशोक तैश में आ गया था। विवाद बढ़ने पर प्रमोद ने अपने पास रखे गमछे से अशोक का गला घोट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह वहां से भाग गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news