सामान्य ज्ञान

कुछ मशहूर वीडियो गेम
16-Oct-2022 11:16 AM
कुछ मशहूर वीडियो गेम

आज वीडियो गेम छोटे बच्चों से लेकर बड़ों का भी पसंदीदा गेम  हैं। कुछ मशहूर वीडियो गेम हैं- लारा क्रॉफ्ट- हॉट पैन्ट्स, रकसैक और 9 एमएम वाली दो पिस्तौलों के साथ लारा क्रॉफ्ट टूम्ब रेडर में काफी मशहूर हुईं। 1994 में टोबी गैर्ट ने आर्कियोलॉजिस्ट का कैरेक्टर बनाया। यह दुनिया घूमने की दीवानी थी। 2001 और 2003 में लारा क्रॉफ्ट की भूमिका एजेंलीना जोली ने एक फिल्म में निभाई।

1993 में डूम के साथ कंप्यूटर गेम की दुनिया में क्रांति आ गई। 3डी ग्राफिक और डॉल्बी साउंड के साथ यह खेल सच्चे दिखने लगे। मंगल पर एलियनों और राक्षसों के खिलाफ किशोर रात-रात भर अंधेरे कमरों में लड़ते रहे।  मेडल ऑफ ऑनर भी एक वीडियो गेम है।  वॉर फाइटर के  खेल में सैनिक के चेहरे पर जंग का असर साफ दिखता है। भले ही यह खेल भयानक हो, लेकिन ग्राफिक की बारीकी शानदार है।  वर्ष 1994 से अब तक नीड फॉर स्पीड सीरीज में कई खिलाड़ी 300 अरब मील से भी ज्यादा कार दौड़ा चुके हैं। फीफा के गेम्स के ताजे संस्करण  में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी कंप्यूटर स्क्रीन पर उतर आए। हर खिलाड़ी के खेलने के तरीके को कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर में ढाल दिया गया। 

गली पीढ़ी का जंप एंड रन गेम है स्पाइरो। बेहतर तकनीक के साथ बेहतर ग्राफिक्स आए और बैकग्राउंड और आवाज भी बदली। 1988 में पहली बार सोनी प्लेस्टेशन का एडिशन आया। एक छोटे से ड्रैगन को अपने साथी की रक्षा करनी है और मुश्किलों के बीच ड्रैगन के अंडे जमा करने हैं। गली पीढ़ी का जंप एंड रन गेम है स्पाइरो।  1972 में अटारी कंपनी ने पॉन्ग नाम का गेम शुरू किया। वैसे तो तब तक और भी वीडियो गेम बाजार में थे लेकिन पॉन्ग मशहूर हुआ। यह थोड़ा बहुत टेबल टेनिस जैसा है। आज भी इसे खेला जाता है हालांकि अब यह स्मार्टफोन के एप में शामिल हो गया है। मारियो फ्रेंड्स में सुपर मारियो को उसका असली काम दिया गया, प्लम्बर का। उसका भाई लुइगी के साथ वह जमीन के नीचे के पाइप्स में छिपे दुष्ट कछुओं, घिनौने झींगों से बचता है। इस गेम ने भारत में भी खूब धूम मचाई। मारियो नाम का यह कंप्यूटर गेम बच्चों में बेहद लोकप्रिय रहा। 1980 और 1990 के दशक में कोई भी बच्चा इस किरदार को देखते ही चहक जाता था। जापान की कंपनी निनटेंडो का बनाया यह गेम इतना लोकप्रिय हुआ कि बाद में इसके कई और वर्जन भी आ चुके हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news