ताजा खबर

सील लगाते ही बकायेदार ने 1.92 लाख रू. भुगतान किया
24-Nov-2022 7:08 PM
 सील लगाते ही बकायेदार ने 1.92 लाख रू. भुगतान किया

बड़े बकायेदारों पर निगम की कार्यवाही, शेष बकाया मार्च 23 तक भुगतान करने लिखित पत्र दिया                                                           

रायपुर, 24 नवम्बर। रायपुर निगम  के जोन 8 के तहत आने वाले वीर सावरकर नगर वार्ड  के 3 बड़े बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली की गई। 

सहायक राजस्व अधिकारी  प्रमोद जाधव ने बताया कि रिंग रोड़ नंबर 2 में स्थित बकायेदार उद्योगपति श्री प्रमोद अग्रवाल के गोडाउन को बकाया राशि  अदा नहीं करने पर  सील बंद कर दिया गया। इसके तत्काल बाद स्थल पर बकायेदार द्वारा जोन 8 राजस्व विभाग की टीम को 2 वर्ष की बकाया राषि 192546 रू. की अदायगी तत्काल कर दी गई एवं शेष बकाया राषि 160836 रू. को मार्च 2023 तक पूर्ण रूप से अदा करने लिखित पत्र दिया गया। इसके बाद सीलबंदी  हटाया गया। इसी तरह  2-3 वर्षो के साढ़े चार लाख रू. के बड़े बकायेदार व्यवसायी  करतार सिंह बंबरा के मोटर वर्कशॉप स्थल पुनः नाप करवाकर उन्हें अगले 3 दिनों के भीतर सम्पूर्ण बकाया अदा करने अंतिम सूचना दी गई । रिंगरोड नंबर 2 स्थित बड़े बकायेदार शांति पारवायलिंग इंडस्ट्रीज को 2 वर्ष के बकाये की 13 लाख रू. की बकाया राशि एकमुश्त अदा करने अंतिम नोटिस दी गई। 3 दिन में बकाया अदा नहीं करने पर  सील बंद किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news