कारोबार

कैट ने भारत ई-मार्ट पोर्टल में कराया पंजीयन
25-Nov-2022 2:19 PM
कैट ने भारत ई-मार्ट पोर्टल में कराया पंजीयन

रायपुर, 25 नवंबर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी,  प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन,  कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिय़ा प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा मिलेनियम प्लाजा के व्यापारियों का भारत ई-मार्ट पोर्टल में पंजीयन कराया गया।

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी एवं प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कम्प्यूटर एण्ड़ मिडिया डीलर एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री दीपक विधानी के नेतृत्व में कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा मिलेनियम प्लाजा के व्यापारियों का भारत ई-मार्ट पोर्टल में पंजीयन कराया गया। जिसमें प्रथम रजिस्ट्रेशन जेमिनी कम्प्यूटर के श्री जुगल किशोर ने किया। साथ ही मिलेनियम प्लाजा के 7 अन्य व्यापारियों ने अपना भारत ई-मार्ट पोर्टल में पंजीयन कराया गया।

श्री दोशी एवं सिंह ने आगे बताया कि ई- कामर्स पोर्टल पर कैट द्वारा 30 अक्टूबर 2020 को श्भारत ई -मार्ट पोर्टल श् शुरूआत की गई थी। जिसमे देश के सभी छोटे बड़े व्यापारी अपनी दुकान खोल सकते है। जो कि पूर्णत: नि:शुल्क है इसमे व्यापारियों को किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं देना होगा।

भारत ई-मार्ट पोर्टल भारत के व्यापारियों का ,व्यापारियों के द्वारा तथा व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए, वाले मूल सिद्धांत पर आधारित है। भारत ई-मार्ट पोर्टल में निर्माता से लेकर आखिरी उपभोक्ता तक की वर्तमान व्यवसाय पद्धति जो अभी ऑफलाइन में चल रही है, का उसी प्रकार से एलेक्ट्रॉनिकीकरण किया गया है।

इससे जहाँ एक तरफ ऑनलाइन पर वर्तमान सप्लाई चेन को बल मिलेगा तो वही  दूसरी ओर देश भर के व्यापारियों की निजी दुकानों के व्यापार में बड़ी वृद्धि होगी। इस पोर्टल के जरिये अब भारत के व्यापारियों की दुकाने 24 घंटे खुली रहेंगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news