ताजा खबर

नाइट वाक पर निकले युवक को ईंट से मारा, आरोपी गिरफ्तार
01-Dec-2022 10:17 PM
नाइट वाक पर निकले युवक को ईंट से मारा, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 1 दिसंबर। राजधानी के डीडी नगर इलाके में बुधवार को नशे के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी एक युवक को बेरहमी से पीट दिया था। इस मामले में पुलिस ने  दुर्गेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार सरकार डगनिया में किराए के मकान पर रह कर पढ़ाई करता है। 28 नवंबर की रात वह अपने घर से खाना खाने के बाद टहलने निकला था तभी मोहल्ले के दुर्गेश यादव ने उससे नशे के लिए पैसे मांगा और गलियां दी।मना करने पर दुर्गेश यादव ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्का एवं पास में पडे ईंट से मारपीट की। कुछ समय बाद दुर्गेश यादव अपने अन्य साथियों के साथ फिर आकर राजेश की फिर से पिटाई कर दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी दुर्गेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news