ताजा खबर

खदान धसकने से 6 ग्रामीणों की मौत, दर्जन भर और दबे, बचाव जारी
02-Dec-2022 3:24 PM
खदान धसकने से 6 ग्रामीणों की मौत, दर्जन भर और दबे, बचाव जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 2 दिसंबर।
शुक्रवार दोपहर बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव में एक छुईखदान में छुई निकालने के दौरान 6 ग्रामीणों की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही 108 की टीम मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। इस खदान से मुरूम निकलने की भी खबर है। दर्जन भर के दबे होने की जानकारी आ रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव में कुछ ग्रामीणों के द्वारा छुईखदान में छुई निकाल रहे थे। अचानक ऊपर का छुई भसक कर मजदूरों के ऊपर आ गिरा।

घटना की जानकारी नगरनार पुलिस के साथ ही अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद बचाव ऑपरेशन शुरू किया गया, जहां 5 ग्रामीणों की मौत हो गई, इसके अलावा कुछ लोग घायल हो गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों से अन्य मजदूरों की जानकारी मांगी गई है, वहीं अंदर कितने और मजदूर दबे हुए हंै, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है, वहीं घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news