सामान्य ज्ञान

हिंगोट
02-Dec-2022 5:44 PM
 हिंगोट

हिंगोट एक औषधीय पौधा है। इसके पेड़ भारत के दक्षिणी क्षेत्र में ज्यादा पाए जाते हैं। इसका पेड़ काफी बड़ा होता है और इसमें कांटे पाए जाते हैं। हिंगोट का पेड़, तीखा, लघु, कड़वा, गर्म और रसायन वाला होता है। इसके फूल मधुर, चिकने और कड़वे होते हैं। अकाल के समय गांव के गरीब लोग इसका गूदा और लकड़ी खाकर गुजारा करते हैं।

विभिन्न भाषाओं में इसके नाम- संस्कृत- इंगुदी, हिन्दी- हिंगोट या गौदी, अंग्रेजी- डेलिल, गुजराती- इंगला या हिंगुल, तैलिंगी- गरा,  अरबी- हिलेलजे, लैटिन बेलेनाइट्स या रोकसबर्धिआइ। विभिन्न रोगों के इलाज में हिंगोट का प्रयोग किया जाता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news