ताजा खबर

बंदूक से अचानक चल गई गोली, सुरक्षा गार्ड घायल, हडक़ंप
03-Dec-2022 2:37 PM
बंदूक से अचानक चल गई गोली, सुरक्षा गार्ड घायल, हडक़ंप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 3 दिसंबर।
मुंगेली के बड़ा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड के हाथ से उसकी दुनाली बंदूक अचानक छूट गई। गोली की आवाज आने से आसपास हडक़ंप मच गया। घटना में गार्ड के दोनों हाथ जख्मी हो गए हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 12 बजे बड़ा बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने के लिए सीएनएस ठेका कंपनी के कर्मचारियों के साथ सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार टंडन भी पहुंचा था। इसी दौरान उसके हाथ से 12 बोर की दुनाली बंदूक अचानक छूट गई। बंदूक में लॉक नहीं लगा था, जिसके चलते वह गिरते ही अपने आप चल गई। गोली निकलकर टंडन के हाथ से होते हुए निकली। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गोली की आवाज सुनकर भीड़ वाले इलाके में हडक़ंप मच गया था। लोगों ने यह जानकार राहत की सांस ली कि गोली गलती से छूटी है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news