सामान्य ज्ञान

टूर डी इंडिया
03-Dec-2022 5:40 PM
टूर डी इंडिया

टूर डी इंडिया भारत में होने वाली यह सबसे बड़ी साइकलिंग प्रतियोगिता है।   3 दिसंबर 2012 से इसका आयोजन देश में हो रहा है। पहली बार  मुंबई में भारत की पहली सबसे बड़ी साईक्लिंग रेस इवेंट का आयोजन किया गया। पहली बार इस रेस में तीन श्रेणियों में 54 देश के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

साइकलिंग प्रतियोगिता  टूर डी इंडिया 2013  को वैश्विक संस्था यूनियन साइकलिस्ट इंटरनेशनल (यूसीआई) ने अंतरराष्ट्रीय रेस कैलेंडर में 30 नवंबर 2013 को सूचीबद्ध किया है। यह रेस 15 दिसंबर 2013, 17 दिसंबर 2013 और 22 दिसंबर 2013 को  मुंबई, जयपुर और दिल्ली में आयोजित की जाएगी। दूसरी बार हो रहे इस आयोजन के लिए भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) ने  भारत की 6 टीमों का चयन किया। इसे पहली बार अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में शामिल किया गया।  इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 19 हजार  यूरो है। 

इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने  अभिनेता जॉन अब्राहम को  3 वर्ष के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। वे 2015 तक इस पद पर बने रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news