ताजा खबर
नये जिलों के लिए स्थानांतरित लोगों को रिलीव करने कलेक्टरों को निर्देश
03-Dec-2022 6:47 PM
रायपुर, 3 दिसंबर। राजस्व विभाग ने नये जिलों में पदस्थ और स्थानांतरित कर्मचारियों को पुराने जिलों से तत्काल रिलीव करने का आदेश दिया है। अवर सचिव राजस्व शत्रुघ्न यादव ने सभी कलेक्टरों के नाम शुक्रवार को पत्र लिखकर सभी संबंधित कर्मचारियों को सप्ताह भर के भीतर रिलीव कर सूचित करने कहा है।
बता दें कि स्थानांतरित कर्मचारियों के नये जिलों में न जाने से कामकाज में तेजी नहीं आ रही है। लोगों की समस्याएं और काम नहीं हो पा रहे हैं।