ताजा खबर

निगम ने प्रतिमाओं का ससम्मान विशेष धुलाई, सफाई कराई
04-Dec-2022 5:28 PM
निगम ने प्रतिमाओं का ससम्मान विशेष धुलाई, सफाई कराई

रायपुर, 4 दिसंबर। राजधानी शहर में स्थित वीर शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं मूर्तियों सहित प्रतीकात्मक स्तूपों की ससम्मान  विशेष धुलाई एवं सफाई की गयी। महान विभूतियों की प्रतिमाओं, मूर्ति स्थलों के सम्पूर्ण क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सफाई एवं धुलाई का कार्य अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, उपायुक्त स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी ए. के. हालदार, सभी जोन कमिश्नरों के मार्गदर्शन में किया गया। प्रमुख रूप से महावीर स्तूप, शहीद वीर नारायण सिंह स्तूप, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं एवं मूर्तियों, डॉक्टर बी. आर  अम्बेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज, देवी अहिल्या बाई होल्कर, स्वामी विवेकानंद, शहीद भगत सिंह, शहीद  हेमू कालाणी, शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद पंकज विक्रम, चंद्रशेखर आजाद,   डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्ववेश्वरैया, कविवर रविंद्रनाथ टैगोर, पूर्व प्रधानमंत्री  श्रीमती इंदिरा गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गाँधी, अविभाजित  मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पण्डित रविशंकर शुक्ल,  ठाकुर प्यारेलाल सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल,पूर्व सांसद मिनी माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी,  साहित्यकार हरि सिंह ठाकुर,  पूर्व महापौर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा  की प्रतिमाएं शामिल हैं।

नागरिकों के सम्मान के प्रतीक स्थलों से स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश निगम  के संस्कृति एवं स्वास्थ्य विभाग ने दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news