ताजा खबर

सीएम से नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू ने की मुलाकात
05-Dec-2022 12:33 PM
सीएम से नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू ने की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 दिसंबर ।
सीएम भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका कु. आरू साहू ने मुलाकात की। गायिका आरू साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें मुम्बई में देशभर से चयनित टॉप 30 गायकों के साथ ‘जी-गिव इंडिया-बॉर्न-टु-शाइन’ अवार्ड से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने नन्हीं आरू को उनकी गायन प्रतिभा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य में कला के और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री को नन्ही गायिका ने बताया कि हाल ही में मुम्बई में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजगीत ‘अरपा पैरी के धार’ की आकर्षक प्रस्तुति भी दी। आरू साहू ने इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने द्वारा नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना पर आधारित नवीन गीत भी सुनाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कु. साहू के सुमधुर आवाज में गायिकी की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कु. आरू साहू के साथ उनके परिजन भी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news