ताजा खबर

80 वारंटों के फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को चलाना पड़ा अभियान
07-Dec-2022 8:26 PM
80 वारंटों के फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को चलाना पड़ा अभियान
रायपुर, 7 दिसंबर। पुलिस ने बुधवार को वारंटियों के विरूद्ध  विशेष अभियान चलाया। इस अलग - अलग थानों के 30 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 50 गिरफ्तारी वारंटों को तामिल किया।  यह अभियान लगातार रहेगा जारी।
 
सभी थाना प्रभारियों ने अपने जवानों के साथ अपने - अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया । अभियान के दौरान थाना धरसींवा में वर्ष 2010 में तथा कोतवाली में वर्ष 2015 में दर्ज प्रकरणों के आरोपियों को  न्यायालय में पेश किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news