ताजा खबर

जामनगर उत्तर सीट से क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को बडी बढ़त
08-Dec-2022 3:51 PM
जामनगर उत्तर सीट से क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को बडी बढ़त

जामनगर (गुजरात), 8 दिसंबर (भाषा)। क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर सीट से अपना पहला चुनाव जीतने की ओर अग्रसर हैं और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, 15 दौर की गिनती के बाद रिवाबा के पक्ष में 77,630 वोट पड़े हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (आप) के कर्षन कारमुर को 31,671 वोट पड़े हैं।

वहीं, कांग्रेस पार्टी के बिपेन्दर सिंह जडेजा (रविन्द्र जडेजा के जीजा) 22,180 वोटों के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं।

जामनगर उत्तर सीट पर जडेजा परिवार के बीच लड़ाई साफ नजर आयी। एक ओर जहां रविन्द्र जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार कर रहे थे, वहीं उनकी बहन नयनाबा जडेजा अपने पति के पक्ष में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही थीं।

जामनगर उत्तर सीट का गठन परिसीमन के बाद हुआ और वहां पहली बार मतदान 2012 में हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी, जबकि 2017 में यह सीट भाजपा के पक्ष में गई। उस वक्त कांग्रेस के निवर्तमान विधायक धर्मेन्द्र सिंह जडेजा उर्फ हाकुभा भाजपा में शामिल हो गए थे।

लेकिन भाजपा ने इस बार उनकी जगह रिवाबा जडेजा को टिकट दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news