ताजा खबर

ओडिशा उपचुनाव: पदमपुर उपचुनाव में बीजद को 32,000 से ज्यादा मतों की बढ़त
08-Dec-2022 3:55 PM
ओडिशा उपचुनाव: पदमपुर उपचुनाव में बीजद को 32,000 से ज्यादा मतों की बढ़त

भुवनेश्वर, 8 दिसंबर। ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर मतगणना में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी पर 32 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीजद उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा को 19 दौर की मतगणना के बाद 98,917 वोट मिले हैं, वहीं भाजपा के प्रदीप पुरोहित के खाते में 65,321 मत आये हैं।

बृहस्पतिवार को पदमपुर के आरएमसी यार्ड में मतगणना की शुरुआत से ही बरिहा ने बढ़त बना ली थी। कुल 23 दौर की मतगणना होगी।

बरिहा दिवंगत विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा की बड़ी बेटी हैं। विजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराए जाने की जरूरत पड़ी।

पदमपुर सीट पर सोमवार को हुए उपचुनाव में 81.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news