ताजा खबर

महादेव ऐप संचालकों से नहीं रखूंगा संबंध-निलंबित सिपाही बहाल
08-Dec-2022 4:33 PM
महादेव ऐप संचालकों से नहीं रखूंगा संबंध-निलंबित सिपाही बहाल

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 8 दिसंबर ।
महादेव ऐप की ब्रांच चलाने और महज कुछ महीनों में करोड़पति बनने वाला दुर्ग पुलिस का सिपाही बहाल हो गया है। वह लगातार कई महीनों से ड्यूटी से गायब रहा तथा महादेव ऐप से जुड़े दुबई में बैठे लोगों से बात करता रहा, कई राज्यों में आनलाईन बेटिंग ऐप पैनलिस्ट के साथ इसकी मौजूदगी भी मिली थी जिसके चलते दुर्ग एसपी ने सहदेव को सस्पेंड कर जांच सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर को दी थी।

अब उन्हीं एसपी ने सहदेव को यह कहते हुए बहाल कर दिया है कि उसके ऊपर कई एजेंसियों की निगाह है। बहाल करने से वह पुलिस की नजर में रहेगा। सस्पेंड रहा तो वो कहीं भी भाग सकता है। इस दौरान सहदेव के खिलाफ पुलिस की जांच भी चलती रहेगी।

गौरतलब हो कि कुम्हारी थाने में पदस्थ होने के बाद से लंबे समय तक लापता था। जब उसकी कॉल डिटेल और सीडीआर खंगाली गई तो उसकी भूमिका संदिग्ध मिली थीं। कुम्हारी में सस्पेंड होने के बाद सहदेव ने रीढ़ की हड्डी में चोट आने की वजह से ड्यूटी से गायब रहने की बात कही थी। सहदेव का दावा है कि वह लाइन में हर दिन सुबह शाम दस्तखत करता था और महादेव ऐप को लेकर बड़े अधिकारी जो भी आरोप लगा रहे हैं, वो गलत और निराधार हैं।

जबकि पुलिस जांच में पता चला कि सहदेव महादेव सट्टा चलाने वाले और दुबई में बैठे सन्नी सतनाम से लगातार बात करता था। सन्नी सतनाम ने भी सरेंडर के दौरान पुलिस को यह बात बताई।
इस बारे में सहदेव का कहना है कि सतनाम से उसके पारिवारिक संबंध थे। उसने सतनाम के घर भी कह दिया है कि अब उससे वह संबंध नहीं रख सकता। सतमान की पत्नी बच्चों से उसके संबंध रहेंगे, लेकिन सतनाम से वह आगे कभी बात नहीं करेगा।

विदित हो कि सहदेव सिपाही सबसे पहले स्मृति नगर चौकी में पदस्थ था। यहां 15 अप्रैल 2020 से 17 नवंबर 2020 तक बिना बताए गायब रहा। ये सिलसिला आगे चलता रहा। बाद में इसे लाइन अटैच किया गया। फिर इसकी पदस्थापना कुम्हारी थाने में की गई। यहां 18 अगस्त 2021 से 10 सितंबर 2021, 14 नवंबर 2021 से 20 नवंबर 2021 और फिर 21 नवंबर 2021 से 3 मार्च 2022 तक गायब रहा। मार्च 2022 से अब तक फिर वह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहा था इसके चलते उसे सस्पेंड किया गया था। इसके बाद एसपी ने सिपाही सहदेव को सस्पेंशन से बहाल कर दिया है। बहाली के दौरान सहदेव को लाइन में पदस्थ किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news