ताजा खबर

हिमाचल प्रदेश चुनाव : कसुम्पटी से कांग्रेस के मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह जीते
08-Dec-2022 7:16 PM
हिमाचल प्रदेश चुनाव : कसुम्पटी से कांग्रेस के मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह जीते

शिमला, 8 दिसंबर। कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राज्य के मंत्री सुरेश भारद्वाज को हराकर अपनी कसुम्पटी सीट बरकरार रखी है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, अनिरुद्ध सिंह ने 8,655 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

तत्कालीन कोटि शाही परिवार के सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान पुरानी पेंशन योजना की बहाली का मुद्दा उठाया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज को शिमला (शहरी) निर्वाचन क्षेत्र से कसुम्पटी में स्थानांतरित किया गया था। कसुम्पटी से पिछले 20 वर्षों के दौरान एक बार भी भाजपा का विधायक नहीं चुना गया है।

आम आदमी पार्टी (आप) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भी राजधानी शिमला की पड़ोसी सीट से मैदान में थीं।

पुरानी पेंशन योजना की बहाली हिमाचल प्रदेश के चुनावों में एक प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा, खासकर कसुम्पटी में जहां मतदाताओं के रूप में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी हैं।

अनिरुद्ध सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘ भाजपा ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। कांग्रेस सरकार बनने के तुरंत बाद पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करेगी। ’’

सुरेश भारद्वाज ने पहले दावा किया था कि कसुम्पटी के मौजूदा विधायक ने ज्यादा काम नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस केंद्र और हिमाचल दोनों जगह नेतृत्व संकट का सामना कर रही है और लोग इस पुरानी पार्टी को खारिज कर देंगे। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news