सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 5 जनवरी
05-Jan-2023 11:06 AM
  हर दिन हॉट सीट 5 जनवरी

1. विश्व में पेट्रोलियम का सबसे बड़ा आयातक देश कौन है?

(अ) जापान (ब) चीन (स) रूस (द) संयुक्त राज्य अमेरिका

2. म्यांमार का पेगूयोमा क्षेत्र निम्नलिखित में से किसके लिए विख्यात है?

(अ) चांदी (ब) तांबा (स) टिन (द) खनिज तेल

3. किरकुक निम्नलिखित में से किस खनिज से संबंधित है?

(अ) लौह अयस्क (ब) कोयला (स) खनिज तेल (द) परमाणु खनिज

4. सारगैसो सागर किस महासागर में स्थित है?

(अ)आर्कटिक महासागर में (ब)अटलांटिक महासागर में (स)प्रशांत महासागर में (द) हिंद महासागर में

5. उड़ीसा के सुदर्शन पटनायक किस कला के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं?

(अ) पेंटिंग (ब)गिटार वादन (स)बालू की मूर्तियां  (द) तबला वादन

6. प्रेसीडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडम-किस देश का शीर्ष सिविलियन पुरस्कार है?

(अ)भारत (ब) चीन (स) अमेरिका (द) जापान

7. मेगावती सुकार्णोंपुत्री का संबंध किस देश से है ?

(अ) अमेरिका (ब)भूटान (स) श्रीलंका (द)इंडोनशिया

8. किस देश के प्रधानमंत्री सेवानिवृत्ति के बाद नाइटहुड सम्मान के हकदार बन जाते हैं?

(अ) ब्रिटेन (ब) फिलीपींस  (स)श्रीलंका  (द) ऑस्ट्रेलिया

9. संसदीय तंत्र में निम्नलिखित में से वास्तविक कार्यपालिका कौन है?

(अ) राज्य का मुखिया (ब) मंत्रिपरिषद (स) विधानपरिषद (द) न्यायपालिका

10. स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री कौन थे?

(अ) डॉ. जान मैथाई (ब) सी.डी. देशमुख (स) जयराम दास दौलतराम (द) सी. राजगोपालाचारी

11. स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री कौन थे?

(अ) डॉ. बी.आर. अंबेडकर (ब) रफी अहमद किदवई (स) गोपाल स्वामी आयंगर (द) के. सी. नियोगी

12. भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है?

(अ) राजस्व घाटा (ब) आय-व्यय घाटा (स) राजकोषीय घाटा (द) प्राथमिक घाटा

13. गैर योजना खर्च का सबसे महत्वपूर्ण मद कौन सा है?

(अ) ब्याज भुगतान (ब) रक्षा (स) उर्वरक सब्सिडी (द) सार्वजनिक उपक्रमों को ऋण

14. विश्व की अधिकांश ज्वालामुखी घटनाएं कहां घटित होती है?

(अ) रचनात्मक प्लेट किनारों पर (ब) भ्रंश मेखला के सहारे (स) मोड़दार मेखला के सहारे (द) विनाशात्मक प्लेट किनारों पर

15. विश्व के अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते हैं?

(अ) प्राचीन पठारी क्षेत्रों में (ब) गहन सागरीय मैदानों में (स) नवीन मोड़दार पर्वतीय क्षेत्रों में (द) मैदानी क्षेत्रों में

16. विश्व के अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखी निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?

(अ) मध्य महाद्वीपीय पेटी (ब) मध्य अटलांटिक पेटी (स) परिप्रशांत पेटी (द) अफ्रीका की भ्रंश घाटी

17. स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी कहां स्थित है?

(अ) मार्टिनिक द्वीप में (ब) लक्षद्वीप में (स) लिपारी द्वीप में (द) हवाई द्वीप में

18. विश्व का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी निम्नलिखित में से कौन है?

(अ) एटना (ब) मौनालोआ (स) चिम्बोरेजो (द) कोटोपैक्सी

19. किस देश को सांपों का देश कहा जाता है?

(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) पेरू (स) कांगो गणराज्य (द) ब्राजील

20. विश्व का कौन सा देश पवन चक्कियों की भूमि कहलाता है?

(अ) स्वीडन (ब) नीदरलैंड (स) डेनमार्क (द) फिनलैंड

21. श्वेत रूसी गणतंत्र के नाम से भी जाना जाता है?

(अ) लिथुआनिया (ब) लाटविया (स) एस्टोनिया (द) बेलारूस

22. कौन सा देश हजार पहाडिय़ों का देश कहलाता है?

(अ) नाइजीरिया (ब) रवांडा (स) सूडान (द) अफगानिस्तान

23. एक नई अखिल भारतीय सेवा के सृजन के लिए निम्नलिखित में से किसके पास शक्ति है?

(अ) संसद (ब) संघ लोक सेवा आयोग (स) केंद्रीय मंत्रिमंडल (द) कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय

24. मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे टुकड़े के समूह को क्या कहते हैं?

(अ) उल्का (ब) धूमकेतु (स) उल्कापिंड (द) क्षुद्रग्रह

25. डॉक्टर, भारतीयों को आयोडीनयुक्त नमक खाने के लिए सलाह देते हैं, क्योंकि?

(अ) भोजन पचाने में सहायता मिलती है (ब) इससे पेट में सहायता मिलती है (स) घेंघा रोग होने की संभावना कम हो जाती है (द) स्कर्वी रोग होने की संभावना नहीं रहती है

26. भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था की धारणा को ?

(अ) योजना आयोग ने स्पष्ट किया (ब) भारत के संविधान में व्यक्त किया गया (स) भारत की प्रथम औद्योगिक नीति में स्पष्ट किया गया (द) भारत की द्वितीय औद्योगिक नीति में घोषित किया गया

27. हजारी रिपोर्ट निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(अ) आर्थिक संघवाद (ब) प्रत्यक्ष कर (स) औद्योगिक लाइसेंस प्रणाली (द) उपरोक्त किसी से नहीं

28. वर्ष 1956 में औद्योगिक नीति की घोषणा का कारण क्या था?

(अ) 1950 में नवीन संविधान लागू किया जाना (ब) 1954 में समाजवादी तरह के समाज की स्थापना की घोषणा (स) प्रथम योजना की समाप्ति पर उसके अनुभवों के आधार पर परिवर्तन (द) उपर्युक्त सभी

29. लक्षद्वीप समूह में द्वीपों की संख्या कितनी है?

(अ)26 (ब) 36 (स) 37 (द) 43

---

सही जवाब- 1.(द) संयुक्त राज्य अमेरिका, 2.(द) खनिज तेल, 3.(स) खनिज तेल, 4.(ब)अटलांटिक महासागर में, 5.(स) बालू की मूर्तियां, 6.(स)अमेरिका,7.(द)इंडोनेशिया, 8.(अ)ब्रिटेन, 9. (ब) मंत्रिपरिषद, 10.(अ)डॉ. जान मैथाई, 11.(अ) डॉ. बी.आर. अंबेडकर, 12.(स) राजकोषीय घाटा, 13.(अ) ब्याज भुगतान, 14.(द) विनाशात्मक प्लेट किनारों पर, 15.(स) नवीन मोड़दार पर्वतीय क्षेत्रों में, 16.(स) परिप्रशांत पेटी, 17.(स)लिपारी द्वीप में, 18.(द)कोटोपैक्सी, 19.(द) ब्राजील, 20.(ब) नीदरलैंड, 21.(द) बेलारूस, 22.(द) अफगानिस्तान, 23.(अ) संसद, 24.(द) क्षुद्रग्रह, 25.(स) घेंघा रोग होने की संभावना कम हो जाती है, 26.(स) भारत की प्रथम औद्योगिक नीति में स्पष्ट किया गया, 27.(स) औद्योगिक लाइसेंस प्रणाली, 28.(द) उपर्युक्त सभी, 29.(ब) 36।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news