सामान्य ज्ञान
क्या है मायोपिया
12-Jan-2023 11:40 AM

एक व्यक्ति जिसे मायोपिया है उसे दूर की चीजें देखने में कठिनाई होती है, हालांकि पास की चीजें अच्छी तरह से देख लेता है। निअरसाईंटीडीनेस ही मायोपिया कहलाता है।
इस रोग में दूर की चीजों को देखने में कठिनाई , जैसे टी . वी पर फिल्म देखते हुए या बिल बोर्ड पढ़ते हुए, यातायात संकेत या शिक्षक के नोट्स चाक बोर्ड पर पढ़ते हुए, जैसी समस्याएं आती हैं।
वर्तमान में निअरसाईंटीडनेस अमेरिका की सबसे सामान्य दृष्टि समस्या है। अमेरिका में अनुमान के हिसाब से 25 प्रतिशत लोग प्रभावित हैं। कई मामलों में इस हालत में आवांशिक कारक बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। एक ही परिवार की कई पीढिय़ों को यह समस्या हो सकती है।