सामान्य ज्ञान

मिरांडा यह युरेनस का ग्यारहवां ज्ञात चन्द्रमा है। यह युरेनस के बड़े चंद्रमाओं में सबसे अंदरूनी है।
इसकी कक्षा है 12 लाख 9 हजार 850किमी युरेनस से वहीं व्यास है 472किमी।
मिथकों के अनुसार मिरांडा शेक्सपियर के नाटक द टेम्पेस्ट के जादूगर प्रास्पेरो की बेटी का नाम है। मिरांडा चंद्रमा की खोज 1949 में क्वीपर ने की थी। वायेजर अंतरिक्षयान को नेपच्युन तक पहुंचने के लिये युरेनस के समीप से गुजरना था। युरेनस की उपग्रह प्रणाली क्रांातिवृत्त से लम्बवत होने के कारण वायेजर यान केवल मिरांडा को पास से निरीक्षण कर पाया। वायेजर यान से पहले इस चन्द्रमा के बारे में कम जानकारी थी। यह ज्यादा बड़ा नही है, इस चन्द्रमा मे कुछ भी विशेष नहीं है, इसे वायेजर यान की यात्रा के लिए चुना नहीं जाता, लेकिन यह वायेजर यान के मार्ग में आ गया और यह चन्द्रमा आश्चर्यजनक रूप से सबसे दिलचस्प निकला।
मिरांडा की सतह मिश्रित है जिसमें अत्याधिक क्रेटरों के सार्ग पर्वत, घाटियां और चोटियां(5 किमी ऊंंची) है। वायेजर 2 यान के शुरुआती तस्वीरों में मिरांडा एक रहस्य था। सभी को यह आशा थी कि युरेनस के चन्द्रमाओं में अंदरूनी प्रक्रिया के प्रमाण नही होंगे। लेकिन मिरांडा की सतह इतनी विचित्र थी कि इसे समझाने के लिये सही तकनीकी शब्द कम पड़ रहे थे। उन्हें समझाने के लिए फीता, रेस ट्रेक, परतदार केक जैसे शब्दों का प्रयोग करना पड़ रहा था। युरेनस के चारों बड़े चन्द्रमाओं को साधारण दूरबीन से देखा जा सकता है, लेकिन मिरांडा थोड़ा कठिन है। इसे गहरी रात में देखा जा सकता है।