खेल

आजाक ने वॉलीबॉल खिताब जीता, हेमिन-साधना भी विजेता
24-Jan-2023 7:44 PM
आजाक ने  वॉलीबॉल खिताब जीता, हेमिन-साधना भी विजेता

रायपुर, 24 जनवरी। छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ एवं विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के प्रीमियम लीग के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आजाक एवं  नवा रायपुर स्पार्टन्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में  आजाक  ने 25-17, 25-19 से जीत दर्ज कर  खिताब अपने नाम किया।

बैडमिंटन महिला सिंगल का विजेता श्रीमती हेमिन बाघे ,मंत्रालय एवं उप-विजेता श्रीमती साधना नेताम,मंत्रालय रही।महिला डबल का विजेता श्रीमती हेमिन बाघे व श्रीमती साधना नेताम  रही।वही उप विजेता  शालिनी वर्मा एवम् प्रतिभा चन्देल ने  21-08, 21-03 स्कोर कर खिताब जीता।*
 बैडमिंटन पुरुष सिंगल का विजेता सुनील मलानी, एनटीपीसी एवं उप-विजेता  पंकज वर्मा,लोक निर्माण विभाग रहा।पुरुष डबल का विजेता पंकज वर्मा एवं संदीप साहू रहा।।वही उप विजेता  महेश्वर परिदा एवम् अनवर सिद्दिकी रहे।

इसी तरह कैरम प्रतियोगिता सिंगल का विजेता मिलिंद कुमार छेदैया, वाणिज्य एवम् उद्योग एवं उप-विजेता शैलेष शर्मा,स्कूल शिक्षा विभाग रहा। कैरम डबल का विजेता रामसागर कौशले एवम्  शैलेष शर्मा रहा।।वही उप विजेता सुरेश कुमार द्विवेदी  एवम् विक्की दास रहे।

आज मैच के दौरान एनपीएल के संयोजक कमल वर्मा एवम् सह संयोजक  रामसागर कोशले,  कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती जगदीप बजाज, सचिव जय कुमार साहू, उप कोषाध्यक्ष देवाशीष दास, वॉलीबॉल प्रतियोगिता के प्रभारी अमित पाटिल,  जी आर परसे, आर पी भूषाल, बैडमिंटन प्रभारी टाकेश ठाकुर, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश ढिढी, सुपरवाइजर  विष्णु पाटेकर, स्कोरर लुकेश साहू आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news