ताजा खबर

तारण सिन्हा अब रायगढ़ कलेक्टर, रानू साहू मंत्रालय पदस्थ
28-Jan-2023 8:06 AM
तारण सिन्हा अब रायगढ़ कलेक्टर, रानू साहू मंत्रालय पदस्थ

रायपुर, 28 जनवरी। मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की जांच का सामना कर रही रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को अंततः हटा दिया गया है। सरकार के विश्वस्तों में शामिल तारण प्रकाश सिन्हा को जांजगीर से रायगढ़ भेजा गया है। रानू मंत्रालय में संचालक कृषि और एमडी मंडी बोर्ड, चिप्स में सारांश मित्तर नये सीईओ होंगे। जितेंद्र शुक्ला कलेक्टर बेमेतरा से संयुक्त सचिव आवास पर्यावरण के पद पर मंत्रालय रिटर्न होंगे।इस तरह से सरकार ने चार कलेक्टर बदले हैं।यह आदेश बीती रात पौन बजे जारी किया गया।

विस्तृत आदेश देखें

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news