कारोबार

उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक इकाईयों पर संपत्तिकर से मुक्ति का ऐतिहासिक फैसला, सीएम को आभार
28-Jan-2023 2:21 PM
उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक इकाईयों पर संपत्तिकर से मुक्ति का ऐतिहासिक फैसला, सीएम को आभार

रायपुर, 28 जनवरी। उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विन गर्ग जी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा घोषित औद्योगिक क्षेत्रों/पार्को में सभी मूलभुत सुविधाये जैसे-ंउचय भूमि, पानी, सडक़, स्ट्रीट लाईट इत्यादि सी.एस.आई. डी.सी. द्वारा प्रदान किया जाता है। उद्योग सी.एस.आई.डी.सी. की जमीन पर लीज पर है एवं सी.एस.आई.डी.सी. के द्वारा उद्योगो से भू-भाटक, जलसंधारण शुल्क एवं संधारण शुल्क लिया जाता है और औद्योगिक क्षेत्र के सडक़ का निर्माण एवं मरम्मत, नाली की सफाई और स्ट्रीट लाईट की मरम्मत सी.एस.आई.डी.सी. द्वारा किया जाता है।

उपरोक्त तथ्यों से यह स्पष्ट है कि नगर निगम द्वारा उद्योगो से संपत्तिकर की मांग समय समय पर की जाती रही है, जो कि दोहरा कररोपण के समान है कदापि यह न्यायसंगत नही थी जिससें उद्योगो पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था। इस दोहरा कररोपण का एक दशक से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा हटाने का मांग किया जाता रहा है। उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने शासन और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर अनुरोध करता रहा। अंतत: मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास को गति देने के लिए तत्काल निराकरण का आशवासन हमे प्रदान किया था। जिसका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगो को संपत्तिकर से मुक्त करने की जो ऐतिहासिक सौगात दिया है। हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया गया। जिसका उद्योग जगत पुरजोर तरीके से स्वागत करता है।

मुख्यमंत्री द्वारा समय समय पर उद्योगों के हित के लिए सार्थक योजनाएं बनायी गयी है एवं ये सभी योजनाएं प्रदेश में फलीभूत हुई हैं। जिससे कि प्रदेश के औद्योगिकी करण मेें एक नई क्रांति का संचार हुआ है। प्रदेश में नयें उद्योगो की स्थापना हेतु अनेक डव्न् हुये है यह हमारे प्रदेश के मुखिया की सकारात्मक सोच और कर्मठता का नतीजा है कि नये उद्योगों के आने से प्रदेश मे रोजगार के अवसर बढ़ रहें हैं जिससे राज्य का लगातार विकास हो रहा है।

हम इस ऐतिहासिक फैसला के लिए मुख्यमंत्री  का हृदयंतर से आभार व्यक्त करते हैं। हममोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, डॉ. शिव डहरिया एवं सत्यनारायण शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त करते है। जिनका अतुलनीय सहयोग एवं मार्गदर्शन सदैव हमें प्राप्त होता रहा है। हम छ.ग. चेम्बर ऑफ  कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी का अप्रतिम सहयोग और निरंतर साथ देने के लिए कोटिश: धन्यवाद देतें है।
यह फैसला से प्रदेश के सभी उद्योगों कों राहत देगा और जिससे प्रदेश में विकास की बहार आयेगी। देश के परिपेक्ष में यह फैसला ऐतिहासिक और अनुकरणीय है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news