ताजा खबर
तेलघानी नाका ओवर ब्रिज पर दुर्घटना
07-Feb-2023 5:45 PM

रायपुर, 7 फरवरी। शहर के तेलघानी नाका रेलवे ओवर ब्रिज पर अब से कुछ देर पहले एक दुर्घटना हो गई। नवनिर्मित ब्रिज को पिछले ही सप्ताह पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शुरू किया था। इस दुर्घटना के विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। ब्रिज पर जाम की स्थिति बनी हुई है और गंज पुलिस मौके पर पहुंच गई है।