सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 11 फरवरी
11-Feb-2023 11:56 AM
हर दिन हॉट सीट 11 फरवरी

1. भारत में प्रथम ई-कोर्ट की स्थापना 2009 में कहां की गई?

(अ) अहमदाबाद (ब) नई दिल्ली (स) जयपुर (द) चंडीगढ़

2. भारत का सबसे बड़ा प्राकृतिक बन्दरगाह कौन सा है?

(अ) विशाखापट्टनम (ब) पाराद्वीप (स) कांडला (द) मुंबई

3. हवामहल कहां स्थित है?

(अ) जयपुर (ब) कानपुर (स) अहमदाबाद (द) अमृतसर

4. केंद्रीय जांच ब्यूरो का मुख्यालय कहां है?

(अ) मुंबई (ब) नई दिल्ली (स) चेन्नई (द) पंजाब

5. पुस्तक कुरूक्षेत्र के लेखक कौन हैं?

(अ) रामधारी सिंह दिनकर (ब) सुमित्रा नंदन पंत (स) मैथलीशरण गुप्त (द) मुंशी प्रेमचंद

6. भारत में जब समय 4 बजे अपराह्न है तब तदनुरूपी समय (लगभग) होगा।

(अ) आकलैण्ड में 6 बजे अपराह्न (ब) लंदन में 10:30 बजे अपराह्न (स) टोकियो में 2 बजे अपराह्न (द) काहिरा में 5 बजे अपराह्न

7. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें तालाब द्वारा सिंचाई उसके सम्पूर्ण सिंचित क्षेत्र का उच्चतम प्रतिशत है?

(अ) कर्नाटक (ब) तमिलनाडु (स) आंध्र प्रदेश (द) उड़ीसा

8. आयनमंडल पृथ्वी से लगभग कितनी दूरी पर शुरू होता है?

(अ) 60 किमी (ब) 80 किमी (स) 90 किमी (द) 290 किमी

9. नदी से निकलकर समुद्र में प्रवेश करते ही जहाज कुछ ऊंचा उठ जाता है, क्योंकि?

(अ) समुद्र का जल-स्तर ऊंचा होता है (ब) समुद्र में अधिक ऊंची लहरें होती है (स) चूंकि समुद्र के जल का घनत्व अधिक होता है, अत: वस्तु ऊपर की ओर उछालने वाला बल भी अधिक होता है (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

10. पनीर, निम्नलिखित का एक उदाहरण है?

(अ) इमल्सन (ब) फोम (स) जैल (द) सोल

11. पानी का भारीपन किस विलेय के कारण होता है?

(अ) सोडियम (ब) कैल्शियम (स) पोटैशियम (द) नाइट्रोजन

12. अम्लीय स्त्रावण किसकी विशिष्ता है?

(अ) मुख गुहिका (ब) जठर (स) क्षुद्रांत (द) वृहदांत्र

13. निम्नलिखित कार्बन यौगिक में से किससे दाग को निकाला जाता है?

(अ) ऑक्सेलिक अम्ल (ब) बेंजोइक अम्ल (स) थैलिक अम्ल (द) सिनेमिक अम्ल

14. ओंग, जारवा, शेम्पेन, सेन्टिनली तथा निकोबारी कहां की जनजाति हैं?

(अ) उड़ीसा (ब) मिजोरम (स) मध्यप्रदेश (द) अंडमान निकोबार द्वीप समूह

15. गारो, खासी तथा जयन्तिया जनजातियां किस राज्य में निवास करती हैं?

(अ) मिजोरम (ब) मणिपुर (स) असम (द) मेघालय

16. निम्नलिखित में से कौन जनजाति मौसमी प्रवास से संबंधित है?

(अ) थारू (ब) भोटिया (स) जौनसारी (द) भोक्सा

17. ओरांव जनजाति किस राज्य से संबंधित है?

(अ) राजस्थान (ब) मध्यप्रदेश (स) झारखंड (द) नगालैंड

18. गद्दी लोक किस राज्य के निवासी हैं?

(अ) मध्यप्रदेश की (ब) हिमाचल प्रदेश की (स) अरुणाचल प्रदेश की (द) मेघालय की

19. त्यागराज आराधना त्योहार कहां मनाया जाता है?

(अ) अड्यार (ब) तंजावूर (स) मामल्पुरम (द) उडिपी

20. बिहू किस राज्य का मुख्य पर्व है?

(अ) असम (ब) बिहार (स) झारखंड (द) उड़ीसा

21. नवरोज किन लोगों का नववर्ष पर्व है?

(अ) ईसाइयों का (ब) बौद्धों का (स) जैनियों का (द) पारसियों का

22. पारसियों द्वारा प्रथम पारसी महीने फरबरदीन के छठे दिन खोरदादसाल का त्योहार किस उपलक्ष्य में मनाया जाता है?

(अ) पारसी नववर्ष (ब) जरथुष्ट्र का जन्म (स) जरथुष्ट्र की मृत्यु (द) पारसियों का भारत आगमन

23. निम्नलिखित में से किस मेघ को मोती का माता कहा जाता है?

(अ) पक्षाभ मेघ  (ब) कपासी मेघ (स) स्तरी मेघ (द) वर्षा स्तरी मेघ

24. निम्नलिखित में से कौन सा मेघ अत्यधिक वर्षा के लिए प्रख्यात है?

(अ) कपासी (ब) कपासी वर्षा (स) वर्षा स्तरी (द) पक्षाभ स्तरी

25. ओक्टास मापनी का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके मापने के लिए किया जाता है?

(अ) वायुमंडलीय आद्र्रता (ब) ओस जमाव का स्तर (स) मेघाच्छादन की मात्रा (द) सौर प्रकाश की मात्रा

26. नेफोमीटर से किसका मापन किया जाता है?

(अ) वर्षा की मात्रा (ब) बादलों की दिशा और गति (स) सागरीय लवणता (द) उपर्युक्त सभी

27. निम्नलिखित में से कौन सा मेघ वायुमंडल में सर्वाधिक ऊंचाई पर निर्मित होता है?

(अ) पक्षाभ मेघ (ब) स्तरी मेघ (स) कपासी मध्य मेघ (द) वर्षा स्तरी मेघ

28. पानी में लोहे की सूई डूब जाती है, लेकिन जहाज तैरता रहता है। यह किस सिद्धांत पर आधारित है?

(अ) पास्कल का सिद्धांत (ब) आर्किमिडीज का सिद्धांत (स) केप्लर का सिद्धांत (द) गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत

29. अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में सीधे खड़े नहीं रह सकते, इसका कारण क्या है?

(अ) गुरुत्व नहीं होता (ब) वायुमंडल में श्यानता बल बहुत तीव्र होता है (स) सौर वायु ऊपर की ओर बल लगाती है (द) वायुमंडलीय दाब बहुत कम होता है

 ------

सही जवाब- 1.(अ) अहमदाबाद, 2.(द) मुंबई, 3.(अ) जयपुर, 4.(ब) नई दिल्ली, 5.(अ) रामधारी सिंह दिनकर, 6.(ब) लंदन में 10:30 बजे अपराह्न, 7.(ब) तमिलनाडु, 8.(ब) 80 किमी, 9.(स) चूंकि समुद्र के जल का घनत्व अधिक होता है, अत: वस्तु ऊपर की ओर उछालने वाला बल भी अधिक होता है, 10.(स) जैल, 11.(अ) सोडियम, 12.(ब)जठर, 13.(अ) ऑक्सेलिक अम्ल, 14.(द) अंडमान निकोबार द्वीप समूह, 15.(द) मेघालय, 16.(ब) भोटिया, 17.(स) झारखंड, 18.(ब) हिमाचल प्रदेश की, 19.(ब) तंजावूर, 20.(अ) असम, 21.(द) पारसियों का, 22.(ब) जरथुष्ट्र का जन्म, 23.(अ) पक्षाभ मेघ, 24.(स) वर्षा स्तरी, 25.(स) मेघाच्छादन की मात्रा, 26.(ब) बादलों की दिशा और गति, 27.(अ) पक्षाभ मेघ, 28.(ब) आर्किमिडीज का सिद्धांत, 29.(अ) गुरुत्व नहीं होता।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news