सामान्य ज्ञान

कार्थेज, उत्तर अफ्रीका के त्यूनिसीया देश में लगभग 3 हजार साल से लगातार आबाद एक प्राचीन शहर है। यह शहर प्राचीन काल मे रोमन एवं फ़ोनिसीयन साम्राज्य का एक प्रमुख गढ़ रहा है। सन् 1000 ईसा-पूर्व के आसपास इसकी शुरुआत फ़ोनीशिया द्वारा स्थापित एक दूर-दराज़ बस्ती के रूप में हुई। आधुनिक युग में इसे त्यूनिसीया की राजधानी त्यूनिस का एक बाहरी क्षेत्र माना जाता है।
प्राचीन रोमन स्रोतों के अनुसार इसकी स्थापना सन् 814 ईसा पूर्व में फ़ोनीशिया के टायर शहर से आए एक फ़ोनीशियाई समूह ने की थी। सन् 149-146 ई. पू. में लड़े गए तीसरे प्यूनिक युद्ध में कार्थेज की हार हुई। रोम की फ़ौजों ने कार्थेज के शहर को पूरी तरह जला और तोड़ डाला। कार्थेज के सभी नागरिकों को मार डाला गया या दास बना लिया गया।
कुछ समय बाद रोम ने ही कार्थेज की फिर स्थापना की और यह शहर समय के साथ-साथ रोमन साम्राज्य का चौथा सब से महत्वपूर्ण नगर बन गया। कुछ समय तक यह अल्प आयु वाले वैन्डल राज्य की राजधानी भी रहा। सन् 698 ईसवी में अरब फ़ौजें यहां आ धमकी और कार्थेज दूसरी बार नष्ट किया गया।