सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 17 मार्च
17-Mar-2023 12:00 PM
  हर दिन हॉट सीट 17 मार्च

1. पौधों के अधिकांश रोग किसके द्वारा होते हैं?

(अ) जीवाणुओं द्वारा (ब) विषाणुओं द्वारा (स) कवकों द्वारा (द) पोषक तत्वों की कमी के द्वारा

2. सन् 1905 में बंगाल का विभाजन निम्नलिखित में से किसके शासन काल में हुआ था?

(अ) लॉर्ड विलियम बैंटिक के (ब) लॉर्ड कर्जन के (स)लॉर्ड रिपन के (द) लॉर्ड डलहौजी के

3. ऐसा विश्वास है कि बृहस्पति सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का दोगुना विकसित करता है। कारण ज्ञात करें?

(अ)ग्रह का प्रभाव (ब) बृहस्पति का आंतरिक भाग अत्यधिक गर्म है (स) स्पष्टीकरण रहित अंतरिक्ष भौतिक प्रक्रिया (द) यह सूर्य के साथ-साथ अन्य सितारों से भी ऊर्जा प्राप्त करता है

4. वर्षा, नदी, हवा आदि के कारण भू-क्षरण को क्या कहते हैं?

(अ) अपरदन (ब) अनाच्छादन (स) पर्णपात (द) इनमें से कोई नहीं

5. स्थानीय सांसद और विधायक निम्नलिखित में किसके पदेन सदस्य होते हैं?

(अ) ग्राम सभा के (ब) ग्राम पंचायत के (स) जिला परिषद् के (द) किसी के नहीं

6. इतिहास के प्राचीन काल में कुटुम्बी निम्नलिखित में से किसे कहते थे?

(अ) खेती के योग्य भूमि को (ब) भू-स्वामी स्वतंत्र किसान को (स) बटाई पर खेती करने वाले किसान को (द) इनमें से कोई नहीं

7. प्रति बारह वर्ष पश्चात जैन धार्मिक अनुष्ठान महामस्तकाभिषेक का आयोजन कहां किया जाता है?

(अ) श्रवणबेलगोला (ब) श्रावस्ती (स) दिलवाड़ा (द) इनमें से कोई नहीं

8. कृष्ण छिद्र सिद्धांत का प्रवर्तन किसने किया?

(अ) सी.वी. रमन ने (ब) एस. चंद्रशेखर ने (स) डाल्टन ने (द) गोल्जी ने

9. निम्नलिखित में से किस महासागर में सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी के उदाहरण हैं?

(अ) आर्कटिक महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) प्रशांत महासागर

10. चंद्रमा की सतह से पलायन वेग का मान पृथ्वी की सतह की अपेक्षा कम होता है, क्योंकि?

 (अ) चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है, जबकि पृथ्वी पर है (ब) चंद्रमा की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से कम है (स) चंद्रमा सूर्य के अधिक निकट है (द) चंद्रमा का द्रव्यमान कम है

11. साइकिल चालक को प्रारंभ में अधिक बल क्यों लगाना पड़ता है?

(अ) क्योंकि साइकिल के पहिए जाम हो जाते हैं (ब) चालक जड़त्व पर विजय पाने के लिए अधिक बल लगाता है (स) प्रारंभ में घर्षण अधिक होता है (द) इनमें से कोई नहीं

12. बच्चों में रिकेट्स (क्रद्बद्गद्मद्गह्लह्य) तथा ऑस्टियो मेलेशिया (ह्रह्यह्लद्गशद्वड्डद्यड्डद्गद्बड्ड) रोग किसकी कमी से होते हैं?

(अ) विटामिन ए (ब)विटामिन बी (स) विटामिन सी (द) विटामिन डी

13. पीलियो में विषाणु शरीर में प्रवेश करता है?

(अ) कुत्ते के काटने पर (ब) मच्छर के काटने पर (स) दूषित भोजन व जल के द्वारा (द) थूक के द्वारा

14. उल्फा नामक उग्रवादी संगठन किस राज्य में सक्रिय है?

(अ) बिहार (ब) जम्मू कश्मीर (स) आंध्र प्रदेश (द) असोम

15. संध्यायनी का संबंध किस खेल से है?

(अ) बुसु (ब)तीरंदाजी (स) बैडमिंटन (द) शतरंज

16. भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है?

(अ) हंगरी (ब) अमेरिका (स) जर्मनी (द) फ्रांस

17. गोंड जनजाति मुख्य रूप से राज्य के किस हिस्से में पाई जाती है?

(अ) उत्तर (ब) दक्षिण (स) पूर्व (द) पश्चिम

18. सुआ नृत्य किस त्योहार के समय आयोजित किया जाता है?

(अ) होली (ब) दीपावली  (स) नवाखानी (द) रक्षाबंधन

19. 1942 ई० में पंडित रविशंकर शुक्ल ने कौन सी पत्रिका निकाली?

(अ) उत्थान (ब) उत्कर्ष (स) कान्यकुब्ज (द) आलोक

20. किस रोग की वाहक गृह-मक्खी नहीं है?

(अ)टायफॉयड (ब) पीला ज्वर (स) हैजा (द) पेचिस

21. फाइलेरियेसिस रोग का वाहक है?

(अ)वयूलेक्स (ब) मादा ऐनॉफिलीज (स) घरेलू मक्खी (द) पिस्सू

22. भंवरी देवी प्रकरण किस राज्य से संबंधित है?

(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) राजस्थान (द) बिहार 

23. बंगारी मथाई हैं?

(अ) साहित्यकार (ब) पर्यावरण विद (स) खिलाड़ी (द) राजनीतिज्ञ

24. अंतरिक्ष में सबसे तेज गति से घूमने वाले तारे का नाम क्या है?

(अ) प्राक्सिमा सेंचुरी (ब) केटलर-22बी (स) केटरल-24बी (द)बी.एफ.टी.एस.102

25. किसे गॉड पार्टिकल कहा जाता है?

(अ)यूरेनियम (ब)टाइटेनियम (स) बोसोन (द) हिग्स बोसोन

26. क्लोरोफिल में क्या होता है?

(अ) स्ट्रोटियम (ब) बैरेलियम (स) सोडियम (द) मैग्नेशियम

27. निम्नलिखित में से कौन सी मिश्र धातु नहीं है?

(अ) पीतल (ब) जस्ता (स) इस्पात (द) ब्रांज

28. निम्नलिखित में से अंतरिक्ष का प्रथम यात्री कौन है?

(अ) नील आर्मस्ट्रांग (ब) यूरी गागरिन (स) तेरेश्कोवा (द) राकेश शर्मा 

29. चंद्रमा पर कदम रखने वाला पहला देश कौन है?

(अ) यूएसए (ब) रूस (स) इंग्लैंड (द) फ्रांस

---

सही जवाब- 1.(स) कवकों द्वारा, 2.(ब) लॉर्ड कर्जन के, 3.(ब) बृहस्पति का आंतरिक भाग अत्यधिक गर्म है, 4.(अ) अपरदन, 5. (स) जिला परिषद् के, 6.(ब)भू-स्वामी स्वतंत्र किसान को, 7.(अ) श्रवणबेलगोला, 8.(ब) एस. चंद्रशेखर ने, 9.(द) प्रशांत महासागर, 10.(ब) चंद्रमा की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से कम है, 11.(ब) चालक जड़त्व पर विजय पाने के लिए अधिक बल लगाता है, 12.(द) विटामिन डी, 13.(स) दूषित भोजन व जल के द्वारा, 14.(द) असोम 15.(अ)बुसु,16.(अ)हंगरी, 17.(ब)दक्षिण,18.(ब)दीपावली, 19.(स)कान्यकुब्ज, 20.(ब)पीला ज्वर,21.(अ)वयूलेक्स, 22.(स) राजस्थान, 23.(ब) पर्यावरण विद, 24.(द)बी.एफ.टी.एस.102, 25.(द) हिग्स बोसोन, 26.(द) मैग्नेशियम, 27.(ब) जस्ता, 28.(ब) यूरी गागरिन, 29.(अ) यूएसए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news