सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 18 मार्च
19-Mar-2023 11:44 AM
  हर दिन हॉट सीट 18 मार्च

1. जल के अधिक क्वथनांक का कारण क्या है?

(अ) इसकी अधिक विशिष्ट ऊष्मा (ब) इसका अधिक डाइइलेक्ट्रिक स्थिरांक (स) जल के अणुओं का कम नियोजन (द) जल के अणुओं में हाइड्रोजन आबंधन

2. द्रवित सोडियम क्लोराइड विद्युत धारा का प्रवाह कर सकता है, क्योंकि इसमें उपस्थित होता है?

(अ) मुक्त इलेक्ट्रॉन (ब) मुक्त आयन (स) मुक्त अणु (द) सोडियम तथा क्लोरीन के परमाणु

3. निम्नलिखित में से कौन सामान्य ताप पर द्रव अवस्था में रहता है?

(अ) फ्लोरीन (ब) क्लोरीन (स) ब्रोमीन (द) आयोडीन

4. सागरीय खरपतवार निम्नलिखित में से किसका महत्वपूर्ण स्रोत है?

(अ) लोहा (ब) क्लोरीन (स) ब्रोमीन (द) आयोडीन

5. निम्नलिखित में से कौन सामान्य ताप पर ठोस अवस्था में पाया जाता है?

(अ) क्लोरीन (ब) ब्रोमीन (स) आयोडीन (द)फ्लोरीन

6. कार बैटरी में जिस अम्ल का उपयोग किया जाता है, वह है?

(अ) हाइड्रोक्लोरिक एसिड (ब) नाइट्रिक एसिड (स) सल्फ्यूरिक एसिड (द) कार्बोनिक एसिड

7. प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला कार्बनिक यौगिक है?

(अ) ग्लूकोज (ब) फ्रक्टोज (स) सुक्रोज (द) सेलुलोज

8. कपूर को किस विधि द्वारा शुद्ध किया जाता है?

(अ) उध्र्वपातन (ब) आसवन (स) वर्णलेखन (द) निर्वात आसवन

9. प्रयोगशाला में यूरिया का संश्लेषण सर्वप्रथम किसने किया?

(अ) विलियमसन (ब) कोल्बे (स) वोह्लर (द) बर्थोलेट

10. आंसू गैस में प्रयुक्त होता है?

(अ) क्लोरो ऐसिटोफिनोन (ब) ब्रोमो ऐसिटोफिनोन (स) फ्लोरो ऐसिटोफिनोन (द) क्लोरो ऐसिटोक्यूसोन

11. आसमान नीला क्यों दिखाई देता है?

(अ) प्रकाश के प्रकीर्णन (ब) प्रकाश के परावर्तन (स) प्रकाश संश्लेषण (द) प्रकाश के अपवर्तन 

12. किस वैज्ञानिक को जेनेटिक्स के पिता के रूप में जाना जाता है?

(अ) ग्रेगर जोहान मेंडल (ब) एयरी (स) कैरामैनलिस (द) पेट्रीसिया

13. बिजली की घंटी में विद्युत धारा के किस प्रभाव का उपयोग किया जाता है?

(अ) विद्युतीय प्रभाव (ब) ध्वनि प्रभाव (स) चुंबकीय प्रभाव (द) उक्त में से कोई नहीं

14. ऐंथे्रक्स विश्व का सर्वाधिक शक्तिशाली जैव आयुध है, यह एक एकल जीवाणु द्वारा फैलता है, जिसका नाम है?

(अ) इमेकॉन ऐंथ्रैसीज (ब) बैसीलस ऐंथ्रैसीज (स) केल्विन ऐंथ्रैसीज (द) उक्त सभी

15. किसी वस्तु में जड़त्व का गुण किसके कारण होता है?

(अ) घनत्व (ब) द्रव्यमान (स) कैलोरी (द) अणु का आकार

16. न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के नैस्डैक-100 सूचकांक में शामिल की जाने वाली पहली भारतीय कंपनी है?

(अ) इंफोसिस (ब) टाटा (स) एस्सार (द) हुआलोन कॉर्पोरेशन

17. भारत में सबसे पहली बार परिणाम बजट (आउटकम बजट) कब पेश किया गया?

(अ) 25 अगस्त, 2000 (ब) 25 अगस्त, 2002 (स) 25 अगस्त, 2005 (द) 25 अगस्त, 2007

18. भारत के केंद्रीय बैंक के सभी कार्यों को कौन सा बैंक संपादित करता है?

(अ) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (ब) भारतीय स्टेट बैंक (स) सेंट्रल बैंक (द) उक्त में से कोई नहीं

19. सूर्यसेन किस संगठन से संबंधित था?

(अ) मुस्लिम लीग (ब) भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस (स)  इंडियन कम्युनिटी (द) इंडियन रिपब्लिकन आर्मी

20.  बजटीय घाटे का अनुमान लगाने में, भारत में सरकारी दृष्टिïकोण के अनुसार निम्नलिखित में से किसको निकाल दिया जाता है?

(अ) बाजार से दीर्घकालिक उधार को (ब) भारतीय रिजर्व बैंक के उधार को (स) रोकड़ बही निकालने को (द) आर्थोपाय अग्रिम के रूप में रिजर्व बैंक के उधार को

21. संतुलन में, पूर्णत: प्रतिस्पर्धी फर्म निम्नलिखित में से किसको समीकृत करेगी?

(अ) सीमांत सामाजिक हित लाभ से सीमांत सामाकि लागत को (ब) बाजार मांग से बाजार आपूर्ति को (स) सीमांत लागत से सीमांत लाभ को (द) सीमांत लागत से सीमांत राजस्व को

22. समानांतर अर्थव्यवस्था का कालाधन से निम्नलिखित में से क्या प्रभाव पड़ता है?

(अ) अर्थव्यवस्था और अधिक प्रतियोगी बन जाती है (ब) मौद्रिक नीतियां कम प्रभावी हो जाती हैं (स) आय और धन का बेहतर वितरण सुनिश्चित होता है (द) वर्धनशील उत्पादक निवेश सुनिश्चित होता है

23. निम्नलिखित में से कौन सा एंजाइम नहीं है?

(अ) पेप्सिन (ब) रेनिन (स) इन्सुलिन (द) एमिलाप्सिन

24. विकास का सिद्घांत निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था?

(अ) लुई पाश्चर (ब) अरस्तु (स) ग्रेगोर मेंडेल (द) चाल्र्स डार्विन

25. निम्नलिखित में से कौन सारंग समिश्रण दिन और रात के समय सर्वाधिक सुविधाजनक होता है?

(अ) नारंगी और नीला (ब) श्वेत और काला (स) पीला ओर नीला (द) लाल और हरा

26. निम्नलिखित में से किस स्थल की खुदाई प्रस्तर युग से हड़प्पा संस्कृति तक निरंतर वास और सांस्कृतिक विकास का प्रमाण देती है?

(अ) लोथल (ब) धोलावीरा (स) मेहरगढ़ (द) अलहादिनों

27. कुमारिल निम्नलिखित में से किसके आचार्य थे?

(अ) मीमांसा (ब) सांख्य (स) वैशेषिक (द) वेदांत

----

सही जवाब- 1. (द) जल के अणुओं में हाइड्रोजन आबंधन, 2.(ब) मुक्त आयन, 3.(स) ब्रोमीन, 4.(द) आयोडीन, 5.(स) आयोडीन, 6.(स) सल्फ्यूरिक एसिड, 7.(द) सेलुलोज, 8.(अ) उध्र्वपातन, 9.(स) वोह्लर, 10.(अ) क्लोरो ऐसिटोफिनोन, ,11.(अ) प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण, 12.(अ) ग्रेगर जोहान मेंडल, 13.(स) चुंबकीय प्रभाव, 14.(ब) बैसीलस ऐंथ्रैसीज, 15.(ब) द्रव्यमान, 16.(अ) इंफोसिस, 17.(स) 25 अगस्त, 2005, 18.(अ) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया,19.(द) इंडियन रिपब्लिकन आर्मी,  20. (द) आर्थोपाय अग्रिम के रूप में रिजर्व बैंक के उधार को, 21.(स) सीमांत लागत से सीमांत लाभ को, 22.(ब) मौद्रिक नीतियां कम प्रभावी हो जाती हैं, 23.(स) इन्सुलिन, 24.(द) चाल्र्स डार्विन, 25.(द) लाल और हरा, 26.(स) मेहरगढ़, 27.(अ) मीमांसा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news