ताजा खबर

रायपुर, 26 मार्च। प्रदेश का मौसम बदल रहा है। रातें गर्म होने लगी हैं। बीती रात राजधानी की बीती रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। यहां तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दिन का तापमान भी 36.2 डिग्री दर्ज किया गया था।उधर सरगुजा संभाग में रात में ठंड बनी हुई है। वहां के सभी शहर 17-19 डिग्री पर हैं और मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ रही है।मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और उससे लगे राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति कर्नाटक से झारखंड तक छत्तीसगढ़ होते हुए गुजर रही है। प्रदेश में आज रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा ओले गिरने की संभावना है।प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।