ताजा खबर
रायपुर, 29 मार्च। तिल्दा-नेवरा में पति ने नाबालिग पत्नी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। मामले की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। तिल्दा के अटल आवास वार्ड 22 में रहने वाले सागर निर्मलकर ने कुछ महीने पहले ही नाबालिग लड़की से शादी की थी। मंगलवार देर रात को उनके बीच मामूली विवाद हुआ। जिसके बाद हत्यारे पति ने सुबह खूनी खेल को अंजाम दिया।
बरहाल, नेवरा पुलिस ने आरोपी को मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने की छानबीन के दौरान कुछ दस्तावेज हाथ लगे जिसमे पता चला कि मृतका नाबालिग थी। नेवरा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान एक और खुलासा सामने आया जिसमे पता चला कि आरोपी पति सागर निर्मलकर हत्या के केस में पहले भी जेल जा चुका है।