सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 26 अप्रैल
26-Apr-2023 11:24 AM
  हर दिन हॉट सीट 26 अप्रैल

1. सेल नाम किस जीव वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम दिया था?

(अ) फ्लेमिंग (ब) ल्यूवेनहॉक (स) रॉबर्ट हुक (द) ब्राउन

2. कौन सी रचना जंतु कोशिका को वनस्पति कोशिका से विभेदित करती है?

(अ) राइबोसोम (ब) माइटोकॉण्ड्रिया (स) सेण्ट्रोमियर (द) सेण्ट्रिओल

3. जीवन का भौतिक आधार है?

(अ) केन्द्रक (ब) प्रोटोप्लाज्म (स) भोजन (द) कोशिका

4. स्वतंत्र भारत में राज्यसभा के प्रथम सभापति कौन थे?

(अ) बलिराम भगत (ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) बीडी जत्ती

5. राज्यसभा द्वारा लोकसभा को धन विधेयक कितने समय में लौटा दिए जाने चाहिए?

(अ) एक महीना (ब) तीन महीने (स) 14 दिन (द) 6 महीने

6. राज्यसभा को भंग करने में कौन सक्षम है?

(अ) अध्यक्ष, राज्यसभा (ब) राष्ट्रपति (स) संसद का संयुक्त सत्र (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

7. राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन होता है?

(अ) सीधे जनता द्वारा (ब) लोकसभा सदस्यों द्वारा (स) लोकसभा तथा राज्य विधानसभा के सदस्यों द्वारा (द) राज्य के विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

8. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाओं को मान्यता दी गई है ?

(अ) 18 (ब) 22 (स) 10 (द) 15 

9. किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं किया गया है, जबकि वह एक राज्य की राजकीय भाषा है ?

(अ) अंग्रेजी (ब) सिंधी (स) उर्दू  (द) संस्कृत 

10. संविधान की आठवीं अनुसूची में संवैधानिक संशोधन द्वारा निम्न में से कौनसी भाषा जोड़ी गई है?

(अ) संस्कृत (ब) सिंधी (स) पंजाबी (द) कोंकणी

11. कौनसी भाषा हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं है?

(अ) गुजराती (ब) कश्मीरी (स) राजस्थानी (द) डोगरी

12. भारत के संविधान के अंतर्गत आर्थिक  योजना विषय हैं  ?

(अ) राज्य सूची में (ब) संघ सूची में (स)  समवर्ती सूची में  (द)   किसी सूची में निर्दिष्ट नहीं

13. भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का सबसे अधिक विस्तार किसने किया था?

(अ) लॉर्ड क्लाइव  (ब) लॉर्ड डलहौजी (स) वारेन हेस्टिंग्स (द) लॉर्ड कर्जन

14. अंग्रेज सरकार ने कुल तीन बार दिल्ली में विशाल दरबार किए। बताइए पहले दरबार के समय भारत का वाइसराय कौन था?

(अ)  लॉर्ड डफरिन (ब) लॉर्ड रिपन  (स) लॉर्ड नार्थब्रुक (द) लॉर्ड लिटन

15. परितंत्र (श्वष्शह्य4ह्यह्लद्गद्व) शब्द सर्वप्रथम प्रतिपादित किया?

(अ) वीवर ने (ब) ए.जी. टेन्सले ने (स) इ.पी. ओडम ने (द) रीटर ने

16. समुद्र के किनारे की वनस्पति कहलाती है?

(अ) लवणोद्भिद वनस्पति (ब) समाद्भिद वनस्पति (स) जलोद्भिद वनस्पति (द) मरुद्भिद वनस्पति

17. यदि संसार के सभी पौधे मर जाएं, तो किसकी कमी के कारण सभी जंतु मर जायेंगे?

(अ) ऑक्सीजन (ब) काष्ठ (स) ठंडी वायु (द) भोजन

18. ऊर्जा के किस रूप में प्रदूषण की समस्या नहीं होती है?

(अ) कोयला (ब) परमाणु (स) पेट्रोल (द) सौर

19. निम्नलिखित में से कौन अधिकतम ध्वनि प्रदूषण का कारण है?

(अ) भारी ट्रक यातायात (ब) निर्वाचन सभायें (स) पॉप संगीत (द) जेट उड़ान

20. निम्नलिखित में से कौन सा भारत में कार्यरत किसी बैंक के नाम के एक भाग का प्रतिनिधित्व नहीं करता है?

(अ) यस बैंक (ब)आईसीआईसी बैंक (स) आईटीसी बैंक (द)स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

21. निम्नलिखित में से किस एजेंसी या संस्था ने प्रारंभ सार्वजनिक निर्गमों को के्रडिट रेटिंग एजेंसियों द्वारा ग्रेडिंग करवाया जाना अनिवार्य कर दिया है?

(अ)क्रक्चढ्ढ  (ब) स्श्वक्चढ्ढ (स) क्चस्श्व (द) ्ररूस्नढ्ढ

22. भारत में काम के बदले अनाज की राष्टï्रीय योजना कब शुरु की गई?

(अ) वर्ष 2000 (ब) वर्ष 2001 (स)  वर्ष 2002 (द)  वर्ष 2004

23. भारत को निम्नलिखित में से किस देश से परमाणु हथियारों से हमले का खतरा है, जिसकी वजह से इसने उस देश के साथ विशेष संधि पर हस्ताक्षर किए हैं?

(अ) यूएसए (ब) रूस (स) नेपाल (द) चीन

24. सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लक्ष्य है?

(अ) गरीबों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराना (ब) जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकना (स) व्यापारियों द्वारा अधिक मूल्य लिए जाने से रोकना (द) उपर्युक्त सभी

25. भारतीय रेलवे किस प्रकार के रेलवे लाइन का प्रयोग करती है?

(अ) ब्रॉड गेज (ब) मीटर गेज (स) नैरो गेज (द) इनमें से सभी

26. भारतीय रेलवे का एशिया में कौन सा स्थान है?

(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ

27. भारतीय रेलवे को सर्वाधिक राजस्व किससे प्राप्त होती है?

(अ) यात्री किराये से (ब) माल ढुलाई से (स) पथ कर से (द) यात्री कर से

28. भारतीय रेलवे का पहिया एवं धुरी कारखाना कहां स्थित है?

(अ) बेंगलुरु (ब) कपूरथला (स) वाराणसी (द) बड़ौदरा

29. धनवंतरि पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?

(अ) सामाजिक क्षेत्र (ब) चिकित्सा क्षेत्र (स) कृषि क्षेत्र (द) अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र

30. पुलित्जर पुरस्कार किस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है?

(अ) सिनेमा (ब) पत्रकारिता (स) संगीत (द) विश्व शांति  

-

सही जवाब-1.(स)रॉबर्ट हुक, 2.(द)सेण्ट्रिओल, 3.(ब) प्रोटोप्लाज्म, 4.(ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन, 5.(स) 14 दिन, 6.(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं, 7.(द) राज्य के विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा,  8.(ब) 22, 9.(अ) अंग्रेजी, 10.(ब) सिंधी, 11.(स) राजस्थानी, 12.(स)  समवर्ती सूची में, 13.(ब) लॉर्ड डलहौजी, 14.(द) लॉर्ड लिटन, 15.(ब) ए.जी. टेन्सले ने, 16.(अ) लवणोद्भिद वनस्पति, 17.(अ) ऑक्सीजन, 18.(द) सौर, 19.(द) जेट उड़ान, 20.(स) आईटीसी बैंक, 21.(अ)क्रक्चढ्ढ, 22.(द) वर्ष 2004 , 23.(अ) यूएसए,  24.(द) उपर्युक्त सभी, 25.(द) इनमें से सभी, 26.(अ) प्रथम, 27.(ब) माल ढुलाई से, 28.(अ) बेंगलुरु, 29.(ब) चिकित्सा क्षेत्र, 30.(ब) पत्रकारिता।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news