खेल

6वीं छग रग्बी जूनियर और सीनियर स्पर्धा
20-May-2023 2:29 PM
6वीं छग रग्बी जूनियर और सीनियर स्पर्धा

रायपुर, 20 मई। 6वीं छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल जूनियर (बालक एवं बालिका) व सीनियर (पुरूष/महिला) वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 17 व 18 मई 2023 को छश्रीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा सूर्या ट्रॉफी स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित की गई। 

जिसमें बिलासपुर, बेमेतरा, रायपुर, महासमुंद, कोरबा, धमतरी, भाटापारा बलोदा बाजार, बालोद, रायगढ़, कवर्धा, जशपुर, दुर्ग, रायगढ़ जिलें शामिल हुए।  इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभांरभ रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक एवं छ.ग. सरकार के संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय जी ने किया व सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। 

6वीं छत्तीसगढ़ रग्बी प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग से प्रथम सेमीफाईनल बिलासपुर व धमतरी के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर ने 14-00 से जीत हासील कर फाईनल में जगह बनाई। द्वितीय सेमीफईनल में जिसमे महासमुंद ने कोरबा को 19-00 से हरा कर जीत हासिल की। इसी कड़ी में जूनियर बालिका वर्ग प्रथम सेमीफाईनल बालोद व कोरबा के बीच खेला गया जिसमें कोरबा ने बालोद को 12-00 से हरा कर जीत हासिल की। तथा द्वितीय सेमीफईनल में बिलासपुर ने रायपुर को 12-00 से हराया और फाईनल में जगह बनाई।

जूनियर बालक वर्ग में फाईनल महासमुंद व बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें महासमुंद ने 24-00 से जीत हासिल की। तथा जूनियर बालिका वर्ग के फाईनल में कोरबा ने बिलासपुर को 05-00 से हरा कर जीत हासिल की।

नियर पुरूष प्रथम सेमीफाईनल बिलासपुर व रायपुर के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर 14-07 से हरा कर जीत हासिल की। द्वितीय सेमीफईनल धमतरी व महासमुंद के बीच खेला गया जिसमे धमतरी ने महासमुंद को 12-5 से हरा कर जीत हासिल की। इसी कड़ी में सीनियर महिला प्रथम सेमीफाईनल रायपुर व कोरबा के बीच खेला गया जिसमें रायपुर, कोरबा से 07-00 से विजेय हुई तथा द्वितीय सेमीफईनल में बिलासपुर ने कसडोल को 07-05 से हराया।

सीनियर महिला फाईनल में रायपुर की टीम ने बिलासपुर को 05-00 से हरा कर जीत हासिल की तथा सीनियर पुरूष फाईनल में बिलासपुर की टीम ने धमतरी को 24-17 से हरा कर जीत हासिल की।

प्रतियोगिता के समापन में रिज़वान सुर्या, शेख तौसिफ व रायपुर नगरनिगम के महापौर श्री एजाज ढ़ेबर ने शिरकत कर सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाया। इस प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. अयाज अहमद खान, सचिव छ.ग. रग्बी फुटबाल एसोसिएशन ने सभी खिलाडिय़ों को मेहनत कर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। यह नेशनल प्रतियोगिता पुणे महाराष्ट्र में 5 जून 2023 से 18 जून 2023 तक चलेगी। जिसमें छश्रीसगढ़ की जूनियर व सीनियर दो वर्ग की टीम भाग लेगी।
                                                           
                                  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news