सामान्य ज्ञान

फोटो-टोक्यो स्काई ट्री सबसे ऊंची इमारत
23-May-2023 11:11 AM
फोटो-टोक्यो स्काई ट्री सबसे ऊंची इमारत

दुनिया में सबसे ऊंची इमारत  दुबई के बुर्ज खलीफा और चीन के कैंटन टावर को माना जाता था, लेकिन जापान ने भी अपनी सबसे ऊंची इमारत टोक्यो स्काई ट्री तैयार की है।  634 मीटर ऊंचाई वाली इस इमारत का नाम 17 नवंबर 2011 को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में दर्ज हुआ। 23 मई 2012  में टोक्यो स्काई टावर का उद्घाटन हुआ और इसके रेस्तरां और शॉपिंग मॉल के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए।

 स्काई टावर का खास मकसद उसे ब्रॉडकास्टिंग टावर के रूप में खड़ा करना भी था। इस इमारत की एक और खासियत है इसकी भूकंप झेलने की क्षमता। ढांचे का मुख्य आंतरिक खंबा टावर के जमीन से 125 मीटर ऊपर बाहरी हिस्से से इस तरह से जुड़ा है कि पूरे ढांचे को मजबूती देता है। वहां से लेकर 375 मीटर तक की ऊंचाई तक यह खम्बा बीच में तेल की परतों के साथ इमारत से जुड़ा है। इसकी वजह से भूकंप की स्थिति में ये परतें गद्दे का काम करती हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news