ताजा खबर

अपर संचालक उद्योग पांच वर्ष में दूसरी बार छेड़खानी में फंसे
01-Jun-2023 1:35 PM
अपर संचालक उद्योग पांच वर्ष में दूसरी बार छेड़खानी में फंसे

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 1 जून।
छत्तीसगढ़ उद्योग संचालनालय के अपर संचालक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। संतोष भगत के खिलाफ मातहत महिला अधिकारी ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यह वाकया पिछले सप्ताह का है। कार्यालयीन अवधि खत्म होने के बाद परिसर के मेन गेट के पास हुआ। महिला अफसर की शिकायत पर विभाग की विशाखा समिति ने पहले सुनवाई और समझौते के प्रयास किया। महिला अफसर सहमत नहीं थी और तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला अधिकारी 2018 में हुई परीक्षा में सहायक संचालक के पद पर नियुक्त हुई थी। बताया गया है कि भगत के खिलाफ पांच वर्षों में यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने रिपोर्ट की थी। और फिर दोनों ने कोर्ट के बाहर कंप्रोमाइज किया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news