ताजा खबर

जिन बेटियों ने देश का मान बढ़ाया मोदी सरकार उनको अपमानित कर रही- मरकाम
01-Jun-2023 10:33 PM
जिन बेटियों ने देश का मान बढ़ाया मोदी सरकार उनको अपमानित कर रही- मरकाम

   महिला पहलवानों से दुर्व्यवहार भाजपा का नारी विरोधी चरित्र   

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 1 जून।
दिल्ली में आंदोलनरत महिला पहलवानों के साथ केन्द्र सरकार के द्वारा किया जा रहा व्यवहार बेहद ही आपत्तिजनक और निदंनीय है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि महिला पहलवानों के साथ मोदी सरकार और भाजपा जो रवैय्या अपना रही है यही भाजपा का नारी विरोधी चरित्र है। स्वंय को राष्ट्रवादी पार्टी होने का दंभ भरने वाली भाजपा देश की आधी आबादी को अपमानित कर रही है।

पहलवान बेटियां भारत की आन बान शान है, लेकिन मोदी सरकार अपने अहंकार में उनके साथ अन्याय पर ऊतारू है। जिस देष में नारियों की पूजा होती है वहां पर बेटियों को अपमानित करने का महापाप मोदी सरकार कर रही है। जिन बेटियों ने देश का मान बढ़ाया मोदी सरकार उनको अपमानित कर रही।

मरकाम ने कहा कि पूरी भाजपा दुराचारी के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। दिल्ली में देश की नामचीन महिला पहलवान एक दुराचारी के खिलाफ आंदोलनरत है जो भाजपा का सांसद भी है। भाजपा के सांसद कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पांच-छः महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोप लगे है। महिला पहलवान रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रही है। कमेटी बनाकर इसमें भी लीपापोती की जा रही। भाजपा आदतन अपराधियों को बचाने वाली संगठन है। भाजपा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ दिखावटी नारा है, असल में भाजपा बेटी बचाने और महिला सशक्तिकरण के नाम से की पोस्टरबाजी बयानबाजी और राजनीति करती है और जो वास्तविक में बेटियों के साथ खड़े होने की बारी आती है तब भाजपा के नेता अपराधियों के साथ खड़े हुए दिखते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news