ताजा खबर
सुनील से सुनें : संसद की दीवार पर अफगानिस्तान तक राज का सपना तो ठीक है लेकिन...
02-Jun-2023 5:42 PM
नए भारतीय संसद भवन में एक विशाल भित्तिचित्र अखंड भारत का बनाया गया है। पिछली सदी-दो सदी में कई देशों के नक्शे बदल गए हैं, लेकिन हिन्दुस्तान में एक तबका अखंड भारत का सपना देखता है। संसद के इस नक्शे ने नेपाल और पाकिस्तान में बड़ा विरोध खड़ा किया है। लेकिन इस विरोध से परे यह भी समझने की जरूरत है कि ऐसा अखंड भारत बना, तो वह कैसा होगा? उसमें मुस्लिम आबादी का अनुपात क्या हो जाएगा? और क्या अफगानिस्तान तक अटल आवास बनाने की ताकत हिन्दुस्तान की रहेगी? इस हसरत की क्या कीमत होगी इस पर इस अखबार ‘छत्तीसगढ़’ के संपादक सुनील कुमार को सुनें न्यूजरूम से।