ताजा खबर

सुबह कड़क धूप के बाद दोपहर बूंदाबांदी
05-Jun-2023 5:56 PM
सुबह कड़क धूप के बाद दोपहर बूंदाबांदी

रायपुर, 5 जून। राजधानी में सुबह से कड़क धूप झेलने के बाद  दोपहर चली आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली। इससे तापमान में गिरावट आई है। बता दें कि मौसम विभाग ने सुबह ही बुलेटिन जारी कर मौसम में परिवर्तन होने की संभावना जताई थी। मौसम वैज्ञानिकों  के मुताबिक अंडमान में  सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे धीरे कई प्रदेशों में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में बीते कल कई जिलों में बारिश देखने को मिली थी। इससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत भी लोगों को मिली है। रायपुर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। रायपुर, बिलासपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी आने वाले 24 घंटो के दौरान हो सकती है। प्री मानसून के 10 जून के बाद आने की संभावना है। मुख्य मानसून 15 जून के बाद आने का अनुमान है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news