ताजा खबर

पर्यावरण दिवस पर शहर के कई वार्डों मेंं रोपे गए पौधे
05-Jun-2023 6:34 PM
पर्यावरण दिवस पर शहर के कई वार्डों मेंं रोपे गए पौधे

रायपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को  नगर निगम के विभिन्न स्थानों पर वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, स्वच्छता दीदियों,सफाई कामगारों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने जन -जन को स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक सन्देश दिया। सूचना आयुक्त धनवेंद्र जायसवाल, वार्ड नम्बर 35 में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी, वार्ड- 18 में पार्षद पुरुषोत्तम देवांगन, शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड में पार्षद  प्रकाश जगत,  भगत सिंह वार्ड के गुरुद्वारा टाटीबंध के पास निगम उद्यान परिसर में पार्षद सुनील चंद्राकर, अम्बेडकर वार्ड में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती द्रोपती हेमन्त पटेल, जोन 2 जोन 5 जोन 10 की टीम द्वारा जोन कमिश्नरों की उपस्थिति में जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने  स्वच्छता दीदियों, सफाई कामगारों के साथ मिलकर पौधे रोपित किए। मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत सभी 70 वार्डों में खोले गये आरआरआर केन्द्रोँ में 15 मई से 5 जून तक नगर में अपशिष्ट कम करने के कार्य में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाकर श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं, स्वच्छता दीदियों को वार्ड पार्षदों ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news