राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर दी बधाई
06-Jun-2023 12:29 PM
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर दी बधाई

 नई दिल्ली, 6 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार' मिलने पर बधाई दी है। मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार - ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई। सूरीनाम की सरकार और लोगों का यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को यह सम्मान ग्रहण किया। वह देश की राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं।

उन्होंने अपने आधिकारिक राष्ट्रपति भवन हैंडल से एक ट्वीट में कहा, मैं सूरीनाम के सर्वोच्च सम्मान, 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द यलो स्टार' को प्राप्त करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।

उन्होंने आगे कहा, यह सम्मान न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के उन 1.4 बिलियन लोगों के लिए भी अत्यधिक महत्व रखता है, जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। मैं यह सम्मान भारतीय-सूरीनाम समुदाय की आने वाली पीढ़ियों को भी समर्पित करती हूं, जिन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच भ्रातृत्व संबंध को समृद्ध करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।(आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news