ताजा खबर
मेडिकल बुलेटिन, सीएम के पिता हास्पिटलाइज्ड
08-Jun-2023 9:01 PM
रायपुर, 8 जून। सीएम भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उनके बांए पैर की हड्डी (नेक ऑफ फीमर बोन) फैक्चर हो गई। उन्हें सुबह 7 बजे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां वरिष्ट डाक्टरों ने सर्जरी करने की सलाह दी। श्री बालाजी हॉस्पिटल में उनका बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थोप्लास्टी आपरेशन किया गया। तकरीबन 3 घंटे तक यह आपरेशन चला। नंदकुमार बघेल की हालत अभी स्थिर है, वरिष्ट चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें अभी आईसीयू में रखा गया है। यह जानकारी डॉ. दीपक जायसवाल हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंट ने दी है।