ताजा खबर

डीए को लेकर हड़ताल, दफ्तरों में सन्नाटा
27-Sep-2024 1:57 PM
डीए को लेकर हड़ताल, दफ्तरों में सन्नाटा

 मंत्रालयीन कर्मचारी हड़ताल से दूर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 सितंबर।
एक सौ दस संगठनों वाले फेडरेशन की काम बंद कलम बंद हड़ताल पूरे प्रदेश में शत-प्रतिशत सफल होने की खबरें हैं। इसके चार लाख से अधिक अधिकारी कर्मचारी स्कूल, दफ्तर न जाकर जिला, तहसील, ब्लाक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर रहे। इस हड़ताल में मंत्रालयीन और विधानसभा, राजभवन के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं। 

राजधानी में मुख्य प्रदर्शन स्थल बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में पूर्वान्ह 11 बजे से हजारों कर्मचारी जुटे हुए हैं। सभा संबोधन और सरकार विरोधी नारेबाजी की जा रही है।  

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा व अन्य ने बताया कि कल शासकीय ड्राइवर, भृत्य से लेकर द्वितीय वर्ग के अफसर भी काम पर दफ्तर  नहीं जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सरगुजा से बस्तर तक एक-एक साथी ने हर आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट हैं।

फेडरेशन, डीए समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चार चरणों के अपने आंदोलन के पहले दो चरण पूरी सफलता के साथ पूरे कर लिए हैं। कल तीसरे चरण में लाखो कर्मचारियों सामूहिक अवकाश पर रहकर जिला तहसील और ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी मांगें न मानी गई तो अगले माह किसी दिन से बे मुद्दत हड़ताल पर चले जाएंगे।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news