ताजा खबर

कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू
27-Sep-2024 2:12 PM
कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू

समापन 2 अक्टूबर को रायपुर में 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 सितंबर।
प्रदेश कांग्रेस की न्याय यात्रा शुक्रवार को गिरौधपुरी धाम से शुरू हुई। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित बड़ी संख्या पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
यात्रा में निकलने से पहले बैज शिवरीनारायण मंदिर गए, और वहां पूजा अर्चना की। इसके बाद सोनाखान जाकर शहीद वीर नारायण सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण किया।

यात्रा के शुरुआत में बैज के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ ही राज्यसभा सदस्य श्रीमती फूलोदेवी नेताम भी थे।

बैज के साथ पैदल यात्रा में पार्टी के विधायक भी हैं। कांग्रेस प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए यात्रा निकाल रही है। इसमें बलौदा बाजार, और कवर्धा की घटनाओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

करीब 125 किलोमीटर की यात्रा का समापन 2 अक्टूबर को रायपुर में होगा।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news