ताजा खबर

सीएम साय को बस्तर दशहरा में शामिल होने का न्यौता
27-Sep-2024 7:28 PM
सीएम साय को बस्तर दशहरा में शामिल होने का न्यौता

15 को होगा मुरिया दरबार का आयोजन

रायपुर, 27 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल यहां उनके निवास कार्यालय में आए बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर दशहरा पर्व-2024 में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व के आमंत्रण के लिए समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पारम्परिक पागा पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

 प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 2 अक्टूबर को काछनगादी पूजा, 10 अक्टूबर को बेल पूजा तथा 15 अक्टूबर को मुरिया दरबार का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद  महेश कश्यप, विधायक किरण सिंहदेव व विनायक गोयल तथा बस्तर दशहरा समिति से अर्जुन कर्मा, बलराम मांझी, भरत चालकी, बीरो मांझी,मंगलू मांझी, तिरनाथ मांझी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news