ताजा खबर

गृह मंत्री शर्मा ने राज्य साइबर फॉरेंसिक लैब का किया निरीक्षण
27-Sep-2024 10:25 PM
गृह मंत्री शर्मा ने राज्य साइबर फॉरेंसिक लैब का किया निरीक्षण

रायपुर, 27 सितम्बर। उपमुख्यमंत्री (गृह)  विजय शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में  राज्य साइबर फॉरेंसिक लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब में उपयोग किए जा रहे विभिन्न उपकरणों और सॉफ्टवेयरों का अवलोकन किया। इसमे मोबाइल फॉरेंसिक सॉफ्टवेयर, हार्ड डिस्क फॉरेंसिक सॉफ्टवेयर, और वीडियो विश्लेषण प्रक्रिया शामिल हैं। साथ ही उन्होंने जिलों से प्राप्त रिपोर्ट्स और लैब द्वारा भेजे जाने वाले प्रतिवेदनों की भी समीक्षा की।

इस दौरान साइबर अपराध शाखा द्वारा राज्य साइबर फॉरेंसिक लैब, रीजनल साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, राज्य साइबर पुलिस थाना और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन सेंटर द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।  
गृह मंत्री  शर्मा ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। इसमें स्कूल और कॉलेजों को शामिल करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना प्रौद्योगिकी में उभरती नई तकनीकों से सुसज्जित करने  शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी करने के निर्देश भी दिए। 

निरीक्षण के दौरान डीजी अशोक जुनेजा, एडीजी प्रदीप गुप्ता, एआईजी कवि गुप्ता और साइबर फॉरेंसिक लैब के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news