मनोरंजन

करियर के शुरूआती दौर काफी कठिन : प्रियंका
25-Jun-2020 9:28 AM
करियर के शुरूआती दौर काफी कठिन : प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा

करियर के शुरूआती दौर काफी कठिन : प्रियंका

मुंबई,  (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि करियर के शुरूआती दौर उनके लिये काफी कठिन रहे और उन्होंने काफी संघर्ष के बाद अपनी पहचान बनायी।
     सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म (भाई-भतीजावाद) का मुद्दा एक बार फिर गरम गया है। इंडस्ट्री में नपोटिज़्म का मुद्दा वैसे नया नहीं है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका बॉलीवुड और नेपोटिज़्म पर खुलकर अपनी राय रख रही हैं। हालांकि, ये वीडियो काफी पुराना है।
    प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखती हैं। इस पुराने वीडियो में भी प्रियंका नेपोटिज़्म पर अपनी राय रख रही हैं। वीडियो में प्रियंका कह रही हैं, “नेपोटिज्म और बॉलीवुड साथ-साथ चलते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में ऐसे कलाकार आए हैं जो इसे तोड़ने में सफल रहे हैं। उन कलाकारों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। जो मैं भी करने की कोशिश कर रही हूं।”
    बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए प्रियंका ने कहा, “मेरे लिए ये बहुत कठिन था। मैं यहां किसी को नहीं जानती थी। जब मैंने यहां कदम रखा तब हर कोई यहां एक दूसरे को अच्छा दोस्त था। मैं नेटवर्किंग में ज्यादा अच्छी नहीं थी न ही ज्यादा पार्टीज़ में जाती थी। मेरे लिए भी थोड़ा मुश्किल था,लेकिन मैंने इस सच्चाई को स्वीकारा कि मुझे इन सब चीज़ों से डरना नहीं है।”
-प्रेम सतीश

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news