खेल

कुंबले मैदान के अंदर आक्रामक, बाहर नरम-ओझा
28-Jun-2020 3:26 PM
कुंबले मैदान के अंदर आक्रामक, बाहर नरम-ओझा

नई दिल्ली, 28 जून (एजेंसी)। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कहा है कि दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले मैदान के अंदर बेहद आक्रामक और बाहर नरम स्वभाव के थे। अपने पांच साल के संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय करियर में 113 टेस्ट विकेट लेने वाले ओझा ने विजडन से कहा, जब वह मैदान पर थे तो कुंबले बेहद आक्रामक हुआ करते थे, प्रतिद्वंद्वी और अपने खिलाडिय़ों के साथ। 

उन्होंने कहा, मैदान से बाहर आप सम्बद्ध नहीं हो पाएंगे। मैं उसी व्यक्ति से बात कर रहा हूं, जिसे मैंने जमीन पर देखा था?। वह कड़ी प्रतिस्पर्धा करते थे, लेकिन मैदान से बाहर, वह बहुत ही नरम थे।

ओझा अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले थे। भारतीय टीम के साथ उनका समय उस समय शुरू हुआ था जब सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों का करियर समाप्त होने वाला था। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाडिय़ों का टीम में आगमन हुआ था।  

ओझा ने कहा, सचिन पाजी काफी शांत रहते थे। वह कभी प्रतिक्रिया नहीं देते थे। उनका एक अलग नजरिया था। अनिल भाई का नजरिया अलग था। धोनी और कोहली, वे देश के लिए खेल जीतना चाहते हैं, लेकिन उनका नजरिया पूरी तरह से अलग है।  

अनिल कुंबले टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाल गेंदबाज हैं। कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट मैच खेले हैं और 619 विकेट लिए हैं। खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कुंबले, मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न के बाद तीसरे स्थान पर हैं। वनडे में भी वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 271 वनडे में 337 विकेट लिए हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news