सामान्य ज्ञान

हिमयुग
29-Jun-2020 11:50 AM
हिमयुग

हिमयुग उस लंबे काल को कहते हैं जब पृथ्वी की सतह और वायुमंडल का तापमान घट जाता है जिससे हिम की परतों और ग्लेशियरों का विस्तार होता है। आमतौर पर ये माना जाता है कि पिछला हिम युग कोई 25 लाख 80 हज़ार साल पहले आरंभ होकर 11 हज़ार साल पहले समाप्त हुआ। इस युग में भी कुछ अधिक ठंडे काल आते हैं और कुछ कम ठंडे।

 हिमयुग के कई कारण माने जाते हैं। जैसे वातावरण में मौजूद गैसों के अनुपात में परिवर्तन, पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा पथ में परिवर्तन, पृथ्वी की सतह के नीचे की टैक्टॉनिक प्लेट्स के खिसकने से पृथ्वी की सतह में आया बदलाव जो हवा और समुद्री धाराओं को प्रभावित करता है, सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा में परिवर्तन, विशाल उल्कापिंडों का पृथ्वी पर आ गिरना और बड़े-बड़े ज्वालामुखियों का फटना।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news