ताजा खबर

पेट्रोल-डीजल मंहगाई का विरोध, कांग्रेस का प्रदर्शन
29-Jun-2020 2:46 PM
पेट्रोल-डीजल मंहगाई का विरोध, कांग्रेस का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर, 29 जून।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर समेत सभी जिला मुख्यालयों में साइकिल रैली निकाल धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आम जनता महंगाई से त्रस्त होने लगी है। इसके बाद भी केंद्र सरकार चुप है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मास्क लगाकर सामाजिक दूरी बनाते हुए सप्रे स्कूल मैदान में एकजुट हुए। यहां से वे सभी बैनर-पोस्टर के साथ एक साइकिल रैली निकालकर बूढ़ापारा धरना स्थल पहुंचे, जहां नारेबाजी करते हुए सभी धरने पर बैठ गए। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम 20-21 दिन से लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस दिशा में कोई जबाव नहीं दे पा रही है। 

धरना प्रदर्शन में यहां सरकार के मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, सुश्री अनिला भेडिय़ा, कवासी लखमा, महापौर एजाज ढेबर समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से सभी जरूरी सामानों के दाम बढऩे लगे हैं और इसका भार लोगों के बजट पर पडऩे लगा है। महामारी से जूझ रहे लोग अब महंगाई से त्रस्त होने लगे हैं। उन्हें बाजार में सभी चीजों के दाम बढ़े हुए मिल रहे हैं। केंद्र ने  इस दिशा में कोई कदम न उठाया तो इसकी कीमत और बढ़ती चली जाएगी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news