कारोबार
रायपुर, 30 जून। होंडा मोटर साइकल स्कूटर इंडिया ने सोमवार को राजधानी रायपुर के अग्रणी अधिकृत विक्रेता सिटी होंडा के पचपेड़ी नाका, लालपुर स्थित शोरूम में अपनी नई मोटर साइकल होंडा सीडी 110 बी एस 6 मॉडल की ई - लॉंचिंग की। इस अवसर पर निगम रायपुर के अध्यक्ष व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, सिटी होंडा ग्रुप के संचालक कैलाश खेमानी, सिटी होंडा कालीबाड़ी से अमर सचदेव, सागर सचदेव, सिटी होंडा भाटागाँव से तेजेश मुखर्जी, संस्था के महाप्रबंधक अभिजीत सोनी व अमित चंद्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।
सिटी होंडा ग्रुप के खेमानी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए होंडा सी डी 110 बी एस 6 के आकर्षक फीचर्स के बारे में बताया कि होंडा सीडी 110 बी एस 6 को दो वेरियेंट में लॉंच किया गया हैं जिसमें स्टैंडर्ड वेरियेंट का एक्स शोरूम मूल्य 64,333 रु. और डिलक्स वेरियेंट का एक्स शोरूम मूल्य 65,333 रु. हैं। यह वाहन आकर्षक ग्राफिक्स व आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण है, 6 एफ 1 इंजन तथा एसीजी स्टार्टर मोटर, 735 एमएम लंबी सीट, डीसी हेडलैम्प, 1285 व्हीलबेस, सीबीएस इक्वालाइजऱ, सेल्फ़ स्टार्ट, पासिंग लाईट, सिल्वर एलोए व्हील के साथ यह वाहन 8 आठ खूबसूरत रंगो में उपलब्ध है। कोरोना वाइरस के सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुए वाहन की ई - लॉंचिंग की गई जिसे फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, व्हाट्सअप व अन्य सोशल मीडिया में लाइव किया गया जिसे सिटी होंडा के ग्राहकों से जबरदस्त लाइकिंग मिला साथ ही हज़ारों लोंग इस ई - लॉंचिंग के ऑनलाइन गवाह बने।