ताजा खबर

10 घंटे में केश वेन के हत्यारे - लुटेरे गिरफ़्तार
04-Jul-2020 9:45 AM
10 घंटे में केश वेन के हत्यारे - लुटेरे गिरफ़्तार

रकम और हथियार के साथ गिरफ़्तार 

रायगढ़  में कल दोपहर एक केश वेन के ड्राइवर को गोली मार कर 14.5  लाख लूटने वाले दोनों लुटेरों को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर रकम और हथियार के गिरफ़्तार कर लिया *दोनों आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा*कर गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। घटना के तुरंत बाद पुलिस की कड़ी नाकेबंदी के चलते ही ये दोनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं।
*दहशतगर्दों को पकड़ने में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है*। पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल  दोपहर 2 बजे किरोड़ीमल नगर के आजाद चौक के पास ATM कैश वैन चालक अरविन्द की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और उसके सहयोगी विनोद को भी बुरी तरह घायल कर दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
   एक जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर पुलिस की टीम ने वारदात के कुछ देर बाद इन दोनों आरोपियों को गाँव में छुपे हुए होने की जानकारी के बाद दबोच लिया था और दोनों से लूट की रकम सहित हथियार भी बरामद कर लिए थे।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर संभाग के पुलिसमहानिरीक्षक दीपांशु काबरा भी रायगढ पहुँच गए हैं और 11 बजे पत्रकारों को इस घटना में शामिल अन्य सभी जानकारी दी जाएगी

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news